Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: काली विवाद के बीच PM मोदी का बयान:बोले- भारत पर मां काली का आशीर्वाद, इस अध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर देश आगे बढ़ रहा

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Jul 10, 2022 / Post views : 207

Share:

देवी काली पर जारी पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मां काली पूरे भारत की भक्ति का केंद्र हैं। उनका आशीर्वाद देश पर बना रहे। देश में मां काली के पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री का यह पहला बयान है।

प्रधानमंत्री स्वामी आत्मस्थानानंद की जन्मजयंती के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बेलूर मठ का जिक्र किया। बोले- वहां जब भी जाना होता था तो गंगा के तट पर बैठे हुए दूर मां काली का मंदिर दिखाई देता था। तब एक स्वाभाविक लगाव बन जाता था।

मां काली का असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ
पीएम मोदी ने आगे कहा- जब आस्था इतनी पवित्र हो तो शक्ति साक्षात हमारा पथ प्रदर्शन करती है। मां काली का असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है। भारत इसी अध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर आज विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है।

अमित मालवीय ने साधा TMC पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट करके ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भक्तिभाव से मां काली के बारे में बात की, कि कैसे वे न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे भारत के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। दूसरी तरफ TMC की एक सांसद मां काली का अपमान करती है और ममता बनर्जी उस सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मां काली को लेकर दिए निंदनीय बयान का बचाव करती हैं।

लीना मणिमेकलाई के खिलाफ FIR, लुकआउट सर्कुलर भी जारी
दरअसल, डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने कुछ दिन पहले अपनी डॉक्यूमेंट्री काली का पोस्टर शेयर किया था। इसमें काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद देशभर में विवाद शुरू हो गया है।

उत्तराखंड में FIR दर्ज
उत्तराखंड के हरिद्वार में भी लीना मणिमेकलई और 10 अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है। काली फिल्म से पोस्टर से धार्मिक भावनाओं के आहत होने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के विक्रम सिंह राठौर ने कनकल पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज कराई है।

जिन 11 लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है उनमें लीना मणिमेकलई के साथ असोसिएट प्रोड्यूसर आशा पोन्नाचन, को-राइटर और एडिटर श्रवण समेत फिल्म का क्रू शामिल है।

आयोजकों ने माफी मांग, स्क्रिनिंग भी रोकी
इस मामले में विवाद बढ़ता देख विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया था। इसके बाद कनाडा के ओटावा में फिल्म की स्क्रिनिंग से जुड़े आयोजकों ने माफी मांग ली थी। उन्होंने फिल्म की स्क्रिनिंग भी रोक दी थी। वहीं इस मामले पर दर्ज हो रहे एफआईआर पर उन्होंने कहा कि यह घरेलू मामला है।

विवाद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की एंट्री
काली के पोस्टर विवाद में 4 जुलाई को TMC सांसद महुआ मोइत्रा की एंट्री हुई। मोइत्रा ने कहा कि धर्म की आजादी सभी को होनी चाहिए। तारापीठ में मां काली को शराब चढ़ाई जाती है। मेरे लिए काली, मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। महुआ के इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद TMC ने इससे किनारा कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें