Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज 1 अप्रैल से टैक्स नियम बदले महंगाई में क्या-क्या चेंज हुआ देखें क्या क्या बदलाव और नियम बदले जो उपभोक्ताओं के जेब पर पड़ेगी भारी

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Fri, Apr 1, 2022 / Post views : 214

Share:

Https://www.shekharnews.com
आज से टैक्स नियम बदले महंगाई में क्या-क्या चेंज हुआ देखें क्या क्या बदलाव और नियम बदले जो उपभोक्ताओं के जेब पर पड़ेगी भारी
आज 1 अप्रैल 2022 है. ज्यादातर लोगों के लिए ये एक सामान्य तारीख होगी लेकिन आज से आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं क्योंकि आज से नया वित्त वर्ष (Financial Year) शुरू हो रहा है.
बता दें कि नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ यानी 1 अप्रैल से देश के कई नियम-कानूनों में बदलाव लागू हो जाते हैं. ये बदलाव सीधे-सीधे देश के सभी वर्गों पर असर डालते हैं, अब चाहे वह कोई निम्न वर्ग का व्यक्ति हो या फिर उच्च वर्ग का व्यक्ति हो. आज से जो बदलाव होने जा रहे हैं उनमें बैंकिंग सेवाएं, टैक्स, महंगाई जैसी कई अहम चीजें शामिल हैं, जिनका आप पर सीधा असर पड़ेगा. बताते चलें कि आज से होने वाले कई बदलावों को लेकर बजट 2022-23 में ऐलान कर दिया गया था, जो आज से लागू हो रहे हैं.

प्रोविडेंट फंड पर चुकाना होगा टैक्स- अगर आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आप प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते होंगे. यदि आपका सालाना पीएफ 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको उस पर टैक्स चुकाना होगा.

टोल टैक्स होगा महंगा- 1 अप्रैल 2022 से नेशनल हाईवे पर सफर करना भी महंगा हो गया है. NHAI ने टोल टैक्स में 10 रुपये से 65 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. टोल से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पहले के मुकाबले 10 रुपये और भारी कमर्शियल वाहनों को पहले के मुकाबले 65 रुपये ज्यादा टोल टैक्स देना होगा.

महंगी हो जाएंगी गाड़ियां- देश की आम जनता को आज से महंगाई के कई नए झटके लगने शुरू हो जाएंगे. देश की तमाम वाहन निर्माता कंपनियां आज से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही हैं. इनमें टाटा मोटर्स, मर्सिडीज, बीएमडब्लयू, टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं.

आज से महंगा हो जाएगा इलाज- पहले के मुकाबले अब इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा. जी हां, 1 अप्रैल 2022 से प्रमुख दवाइयों की कीमतें 10 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी. इसमें तमाम पेम किलर्स, एंटी वायरल, एंटी बायोटिक्स समेत कुल 800 दवाइयां शामिल हैं.

क्रिप्टोकरेंसी पर आज से लगेगा टैक्स- आज से क्रिप्टोकरेंसी या वर्चुअल एसेट्स की खरीद-फरोख्त पर टैक्स लगना शुरू हो जाएगा. क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले फायदे पर आपको आज से 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा.

म्यूचुअल फंड के भुगतान के नियम बदले- अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो आप अब चेक, ड्राफ्ट या अन्य किसी भी फिजीकल सोर्स से पेमेंट नहीं कर पाएंगे. 1 अप्रैल, 2022 से म्यूचुअल फंड में निवेश की पेमेंट करने के लिए सिर्फ यूपीआई और नेट बैंकिंग का ही इस्तेमाल कर पाएंगे.

कोरोना के इलाज पर टैक्स छूट- कोरोना का इलाज कराने के लिए अगर कोई कर्ज लिया है तो उस पर टैक्स की छूट मिलेगी. इसके अलावा कोरोना की वजह से यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को मिलने वाले 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा. ध्यान रहे कि ये मरीज की मृत्यु के 12 महीने के भीतर प्राप्त की गई हो.

जेट फ्यूल हुआ महंगा- हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला जेट फ्यूल भी आज से महंगा हो गया है. जेट फ्यूूल यानी ATF के दामों में आज 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद ये 1,10,666 रुपये किलोलीटर से बढ़कर 1,12,925 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

रसोई गैस के दाम बढ़े- आज से कमर्शियल रसोई गैस 250 रुपये महंगा हो गया है. देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2,253 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पहले एक सिलेंडर के लिए 2,003.50 रुपये देने होते थे.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर खत्म हुई फ्री सेवा- आज से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल की वसूली शुरू हो गई है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल की कीमतें 20 रुपये से लेकर 990 रुपये तक निर्धारित की गई हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें