Sat, 18 Apr 2026
Breaking News
Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा |

: आज दिनांक 7 मई 2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए आज आपका दिन कैसा रहेगा आज आपके सितारे क्या बोलते हैं

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, May 7, 2022 / Post views : 58

Share:

आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞
दिनांक - 07 मई 2022
दिन - शनिवार
विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन - उत्तरायण
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु
मास - वैशाख
पक्ष - शुक्ल
तिथि - षष्ठी दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 12:18 तक पुष्य
योग - शूल शाम 07:59 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:58 तक
सूर्योदय - 06:5
सूर्यास्त - 19:04
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण - चंदन षष्ठी (प॰ बंगाल)
💥 विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 रविवार सप्तमी 🌷
08 मई 2022 रविवार को सूर्योदय से शाम 05:01 तक रविवारी सप्तमी है ।
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |
🌞 सूर्य भगवान पूजन विधि 🌞
🙏🏻 १) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |
🙏🏻 २) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |
🌞 सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र 🌞
🌷 1. ॐ मित्राय नमः।
🌷 2. ॐ रवये नमः।
🌷 3. ॐ सूर्याय नमः।
🌷 4. ॐ भानवे नमः।
🌷 5. ॐ खगाय नमः।
🌷 6. ॐ पूष्णे नमः।
🌷 7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
🌷 8. ॐ मरीचये नमः।
🌷 9. ॐ आदित्याय नमः।
🌷 10. ॐ सवित्रे नमः।
🌷 11. ॐ अर्काय नमः।
🌷 12. ॐ भास्कराय नमः।
🌷 13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।
🙏🏻 🅰️
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में 🌷

08 मई 2022 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 02:58 तक रविपुष्यामृत योग है ।
🌳 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |
🙏🏻 -लोककल्याण सेतु – जून २०१४ से
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 गंगा स्नान का फल 🌷
➡️ 08 मई 2022 रविवार को श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) है ।
🙏🏻 "जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)
*

📖 🅰️🙏🏻
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 07 मई 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। कार्य में असफलता अथवा किसी व्यक्ति विशेष के कारण आज आवेश से भरे रह सकते है विशेषकर कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का विपरीत व्यवहार परेशान करेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अत्यधिक परिश्रम के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। घर मे भी स्वयं अथवा किसी परिजन के द्वारा हानि हो सकती है फिर भी आज वाणी एवं क्रोध को शांत रख दिन धैर्य से बिताए। यात्रा में चोटादि का भय है वाहन चालन अतिआवश्यक होने पर ही करें। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए हर प्रकार से लाभदायी रहेगा। आज सेहत उत्तम रहने से प्रत्येक कार्य उत्साह के साथ करेंगे मध्यान के समय किसी कार्य मे असमंजस की स्थिति बनेगी लेकिन किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलने से शंका समाधान हो जाएगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमे धन के साथ कुछ अतिरिक्त लाभ हो सकता है। कई दिनों से रुकी मनचाही यात्रा के अवसर मिलने रोमांचित होंगे। स्नेहीजनों से भेंट आनंद बढ़ाएगी। रुके हुए धन की उगाही करने के लिए भी उत्तम समय है। आज दिन रहते आवश्यक कार्य कर ले इसके बाद कोई ना कोई विघ्न आने लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। प्रातः काल का समय किसी के पुराने मतभेद सुलझाने में व्यतीत होगा परंतु इसमे सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। आज मध्यान के बाद ही अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य करना हितकर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी नौकरी पेशा लोगो को भी अपने काम निकालने के लिए किसी ना पसंद व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी। आज किसी से आर्थिक लेन-देन ना करें अगर आवश्यक हो तो किसी को मध्यस्थ बना कर ही करें। संध्या के समय मित्र परिचितों के साथ भोजन पर्यटन पर जा सकते है। लोहे की वस्तुओं से सावधानी रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति कराएगा। स्वभाव से आप मनमौजी ही रहेंगे फिर भी आज मध्यान बाद तक सभी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे तथा किसी स्वजनं द्वारा लाभ भी हो सकता है। व्यापर नौकरी में भी मामूली उलझनों के बाद अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लेकिन आज अधिकारी वर्ग से सतर्क रहना पड़ेगा।व्यवसायी वर्ग को संध्या तक रुक रुक कर लाभ होगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट आनंद देगी। मध्यान पश्चात परिजनों के साथ पर्यटन पर जा सकते है। संध्या के आस पास का समय विशेष खर्चीला सिद्ध होगा। यात्रा में हानि का डर है सतर्क रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा फिर भी आपका मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिये मुश्किलें बढ़ाएगा। अपनी कमियों को छुपाकर अन्य को उपदेश देना मान हानि कराएगा। आज कार्य के क्षेत्र पर अव्यवस्था की स्थिति रहने के कारण कर्मचारियों से तकरार होने की संभावना है नौकरी पेशा जातको से अधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज परिजनों के साथ समय बिताने से आगे के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है। नशीली वस्तुओं के सेवन से बचे शरीर के साथ मान हानि भी हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि दायक रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य भार जैसा लगेगा लेकिन एक बार आरम्भ करने पर इससे आशाजनक फल प्राप्त होगा। व्यवसायी वर्ग जिस कार्य को उलझन वाला समझेंगे उसी में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने पर घर मे मान बड़ाई मिलेगी। आज किसी को बिना मांगे सलाह देना मुश्किल में डाल सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। वैसे तो आज आप धर्म कर्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे लाभ हानि का विवेक भी रहेगा लेकिन आज कम समय मे अधिक लाभ पाने के चक्कर में कई काम एक साथ हाथ में लेंगे कोई अनैतिक कार्य भी प्रलोभन में आकर कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ होता दिखाई देगा लेकिन बाद में लाभ की जगह हानि ही होगी। मध्यान पश्चात दिन भर के परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलता नजर आएगा। आकस्मिक लाभ की सम्भवना है लेकिन उतनी ही जल्दी खर्च भी होगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहने से शांति मिलेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे लंबे समय के रोग हो सकते है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्या आज भी मध्यान तक यथावत बनी रहेगी जिससे दैनिक कार्यो पर विपरीत असर पड़ेगा लेकिन दोपहर के बाद धीरे धीरे इनका समाधान होने से संतोष अनुभव होगा। आज आप सामाजिक कार्य के प्रति रूचि दिखाएंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आर्थिक लेनदेन से बचे धन नाश होने की संभावना है। कला एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। मित्रो रिश्तेदारों के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आपके सब कार्य व्यवहार कुशलता के बल पर सरलता से पूर्ण होंगे। मध्यान के आस पास सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी पुराने विवाद को लेकर बदनामी होने का भय सताएगा लेकिन यहाँ किसी पुराने परिचित का सहयोग मिलने से उलझनों से मुक्ति मिलेगी। परंतु मध्यान के बाद स्थिति पुनः विपरीत होने से किसी पारिवारिक कारण से चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों में झगड़ा अथवा कोई दुर्घटना होने की सम्भवना है। जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के बुजुर्गो के साथ समय बिताएं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको लंबे समय तक याद रखने वाली स्मृतियां देकर जाएगा। आज दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने पर भी मध्यान तक विलंब होगा इसके बाद जिस भी कार्यो को हाथ मे लेंगे उसे पूर्ण कर कुछ न कुछ लाभ अवश्य कमाएंगे। ठेकेदारी को छोड़कर अन्य किसी भी व्यापार में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने का मन भी बनेगा लेकिन अभी इसके लिए उपयुक्त समय नही है। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से लाभदायक सम्बन्ध बनेंगे। दोपहर बाद आर्थिक लाभ के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा किसी अन्य व्यक्ति से पीड़ा मिल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु अत्यंत खर्चीला भी रहेगा। आज कुछ दिन से चली आ रही गृहस्थ की समस्याओं से निजात मिलने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। लेकिन आपका स्पष्ट बोलना किसी को अखर सकता है। दोपहर बाद व्यापारियों को व्यवसाय में गति मिलने से आर्थिक लाभ होगा एवं व्यापार में उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। व्यक्तिगत एवं पारिवारिक खर्च अधिक रहेंगे मनोकामना पूर्ति करने के बाद परिजनों से मतभेद सुलझेंगे। संध्या के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसरों का आनंद उठाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप प्रत्येक कार्य को विचार कर ही करेंगे परन्तु फिर भी दिन के मध्यान तक प्रत्येक कार्य में विघ्न आएंगे। परिश्रम का यथोचित लाभ ना मिलने से मन में हताशा उत्पन्न होगी। खर्च बढ़-चढ़ कर रहेंगे हताशा आपकी वाणी की कटुता के कारण घर-बाहर का वातावरण अशान्त हो सकता है। आज दिखावटी व्यवहार एवं स्वभाव से बचे अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह सकते है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार होगा। कार्य में गति आने से धन की आमद होगी। परिजनों से सुलह के लिए आपको नम्र होना पड़ेगा।
आरोग्य बना रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें