Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज 14.05.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में आज आपके सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेग

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, May 14, 2022 / Post views : 185

Share:

पवित्र पंचांग स्वयं भी पढ़ें एवं जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग सहित पवित्र राशिफल ~ 🌞

⛅दिनांक 14 मई 2022
⛅दिन - शनिवार
⛅विक्रम संवत - 2079
⛅शक संवत - 1944
⛅अयन - उत्तरायण
⛅ऋतु - ग्रीष्म
⛅मास - वैशाख
⛅पक्ष - शुक्ल
⛅तिथि - त्रयोदशी 15:24 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
⛅नक्षत्र - चित्रा 17:28 तक तत्पश्चात स्वाती
⛅योग - सिद्धि मध्याह्न 12:58 तक तत्पश्चात व्यतिपात
⛅राहुकाल - प्रातः 08:52 से 10:33 तक
⛅सूर्योदय - 05:28
⛅सूर्यास्त - 19:02
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है….
⛅दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅व्रत पर्व विवरण- श्री नृसिंह जयंती, व्यतिपात योग
⛅ विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔹व्यतिपात योग🔹
14 मई मध्याह्न 12:58 बजे से 15 मई प्रातः 09:48 तक
🌹व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।

🌹वैशाख मास के अंतिम ३ दिन ( 14 मई से 16 मई 2022 ) महा पुण्यदायी🌹

🌹जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |

🌹जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है |

🌹जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है |

🌹जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता |

🔹शनिवार विशेष🔹
➡️ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

➡️शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

➡️हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
*🌞🚩🚩 *" ll हिंदू पंचांग ll "* 🚩🚩🌞*

सूर्योदय समय आज का नवग्रह गोचर…

लग्न - मेष नक्षत्र

  1. सूर्य , मेष कृत्तिका
  2. चंद्र , कन्या चित्रा
  3. मंगल , कुंभ पू भाद्रपद
  4. गुरु , मीन उ भाद्रपद
  5. बुध , वृषभ रोहिणी
  6. शनि , कुंभ धनिष्ठा
  7. राहु , मेष कृत्तिका
  8. केतु , तुला विशाखा
  9. शुक्र , मीन रेवती
  10. अरुण , मेष भरणी
  11. वरुण , मीन पू भाद्रपद
  12. यम , मकर उ आषाढ़

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 मई 2022 व्रत, त्योहार एवं इवेंट्स 🕉️🌹

10 मई . मंगलवार - श्री सीता नवमी, श्री सीता जयन्ती, मदर्स डे (मई का दूसरा रविवार)

11 मई . गुरुवार - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

12 मई . गुरूवार - मोहिनी एकादशी व्रत सबका, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

13 मई . शुक्रवार - परशुराम द्वादशी,

15 मई. रविवार - अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

16 मई . सोमवार - स्नान - दानादि की विशाखा नक्षत्रयुता वैशाखी पूर्णिमा, सशस्त्र सेना दिवस (मई का तीसरा शनिवार)

17 मई . मंगलवार - ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्षारम्भ, देवर्षि नारद जयन्ती, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, विश्व दूरसंचार दिवस,

18 मई. बुधवार - विश्व एड्स वैक्सीन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस,

19 मई . गुरूवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,

21 मई. शनिवार - राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस

22 मई . रविवार - कालाष्टमी, राष्ट्रीय ज्येष्ठ मासारम्भ, जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

23 मई . सोमवार - श्री शीतलाष्टमी व्रत,

24 मई. मंगलवार - राष्ट्रमंडल दिवस

26 मई . गुरूवार - अचला एकादशी व्रत, अपरा व्रत,

27 मई . शुक्रवार - प्रदोष व्रत,

28 मई . शनिवार - मास शिवरात्रि व्रत,

29 मई . रविवार - वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम,

30 मई . सोमवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या। सोमवार वती अमावस्या (आज के दिन तैलस्पर्श का निषेध है)।

31 मई . मंगलवार - ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्षारम्भ, तंबाकू विरोधी दिवस

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 पंचक, मई 2022 🌹🕉️

पंचक आरम्भ
मई 22, 2022, रविवार को 11:12 ए एम बजे

पंचक अंत
मई 27, 2022, शुक्रवार को 12:39 ए एम बजे

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 भद्रा तिथियाँ मई 2022 🌹🕉️

भद्रा आरम्भ
मई 12, 2022, बृहस्पतिवार को 07:17 ए एम बजे

भद्रा अंत
मई 12, 2022, बृहस्पतिवार को 06:51 पी एम बजे

भद्रा आरम्भ
मई 15, 2022, रविवार को 12:45 पी एम बजे

भद्रा अंत
मई 15, 2022, रविवार को 11:17 पी एम बजे

भद्रा आरम्भ
मई 18, 2022, बुधवार को 01:17 पी एम बजे

भद्रा अंत
मई 18, 2022, बुधवार को 11:36 पी एम बजे

भद्रा आरम्भ
मई 21, 2022, शनिवार को 02:59 पी एम बजे

भद्रा अंत
मई 22, 2022, रविवार को 01:55 ए एम बजे

भद्रा आरम्भ
मई 24, 2022, मंगलवार को 10:34 पी एम बजे

भद्रा अंत
मई 25, 2022, बुधवार को 10:32 ए एम बजे

भद्रा आरम्भ
मई 28, 2022, शनिवार को 01:09 पी एम बजे

भद्रा अंत
मई 29, 2022, रविवार को 01:59 ए एम बजे

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन 🕉️🌹

सर्वार्थ सिद्धि योग का समय

मई 14, 2022, शनिवार
05:28 पी एम से 05:28 ए एम, मई 15

मई 16, 2022, सोमवार
01:18 पी एम से 05:27 ए एम, मई 17

मई 21, 2022, शनिवार
01:18 ए एम से 05:25 ए एम

मई 21, 2022, शनिवार
05:25 ए एम से 11:46 पी एम

मई 24, 2022, मंगलवार
10:33 पी एम से 05:23 ए एम, मई 25

मई 26, 2022, बृहस्पतिवार
05:23 ए एम से 05:22 ए एम, मई 27

मई 27, 2022, शुक्रवार
05:22 ए एम से 02:26 ए एम, मई 28

मई 30, 2022, सोमवार
07:12 ए एम से 05:21 ए एम, मई 31

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🌹🕉️ द्विपुष्कर योग के दिन 🕉️🌹

मई 21, 2022, शनिवार
11:46 पी एम से 05:24 ए एम, मई 22

मई 22, 2022, रविवार
05:24 ए एम से 12:59 पी एम

मई 31, 2022, मंगलवार
07:18 पी एम से 05:21 ए एम, जून 01

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🌹🕉️ रवि योग के दिन 🕉️🌹

मई 10, 2022, मंगलवार
05:31 ए एम से 05:30 ए एम, मई 11

मई 11, 2022, बुधवार
05:30 ए एम से 05:30 ए एम, मई 12

मई 12, 2022, बृहस्पतिवार
05:30 ए एम से 07:30 पी एम

मई 14, 2022, शनिवार
05:28 पी एम से 05:28 ए एम, मई 15

मई 15, 2022, रविवार
05:28 ए एम से 03:35 पी एम

मई 21, 2022, शनिवार
01:18 ए एम से 05:25 ए एम

मई 21, 2022, शनिवार
05:25 ए एम से 11:46 पी एम

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

आज दिनांक 14 मई 2022 का पवित्र राशिफल….

मेष 💥
आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों. घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे. आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा. नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी.
प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आप दोनों एक-दूसरे से बात करने के मूड में नहीं होंगे. मन बहलाने के लिए आप सोशल मीडिया पर विजिट कर नए लोगों से बात करेंगे. नए लोगों से बात कर आप बेहतर महसूस करेंगे.

वृष 💥
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है. इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं. ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी. प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. यात्रा सुखद रहेगी. लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें बेहतर जॉब ऑफर मिलेंगे. अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें, सभी दिक्कते दूर होंगी.
प्रेम संबंधों को लेकर आज कुछ ऐसी बातें उभर सकती हैं, जिन्हे आप स्पष्ट करना जरूरी समझेंगे. पिछले अनुभवों से आपको सीख लेनी चाहिए थी जो आपने नहीं ली, इसीलिए आज आपको बात करने की आवश्यकता पड़ रही है.

मिथुन 💥
आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा. केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें. दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे. सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है. अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए.
प्रेम संबंधों को लेकर आज दिन सकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि आप प्रेमी जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे. लव-लाइफ में वृद्धि के लिए आपके साथ प्रेमी भी पहल करेगा. दोनों मिलकर जब एक साथ प्रयास करेंगे तब संबंध बहुत बढ़िया आगे बढ़ेंगे.

कर्क 💥
आज का दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेसमैन को आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अपनी परेशानी पार्टनर के साथ जरूर शेयर करें, मन को शांति मिलेगी. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें. छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. पढ़ाई में भी मन लगेगा. शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी.
हवा की सुगंध को महसूस करें और अपने प्रेम की बगिया को महकाएं. प्यार की खुश्बू चारों ओर बिखरी पड़ी है. आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसे लेकर आप बहुत उत्साहित रहेंगे. सितारे आपकी झोली में है, आगे बढ़े.

सिंह 💥
अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें. उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें. आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है. स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है. आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे. संयम और साहस का दामन थामे रखें. ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है.
दिन मिश्रित सा रहेगा और आप दोनों बिना किसी कारण के बहस में कूद सकते हैं, जिसका कोई आधार ही नहीं होगा. भीतर से आप प्रेम संबंधों को सुधारने की सोच रखते हैं लेकिन डरते हैं कि अभी कुछ प्रतिक्रिया देने से उसका गलत अर्थ निकल जाएगा.

कन्या 💥
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. इस राशि के जो लोग वकील है आज आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा. इस राशि के जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है. आज घर वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं. आज आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है | पूजा घर में घी का दीपक जलाएं मनोकामनाएं पूरी होंगी.
प्रेम संबंधों को लेकर आपके दिल-दिमाग में भ्रम उत्पन्न हो सकते हैं. भ्रम को अपना शिकंजा जकड़ने ना दें और जो भी मन में है उसे ईमानदारी के साथ अपने प्रेमी से कह दें. सरल और स्पष्ट शब्दों का उपयोग करने पर आप बहुत हल्का महसूस करेंगे.

तुला 💥
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है. समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो. दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा. सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें. नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे.
जिस तरह के प्रेमी जीवन की कल्पना आपने की थी, उससे बिलकुल अलग हटकर चीजें आपके सामने आ सकती हैं. जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि ऐसी बातों की अपेक्षा आपने कभी नहीं की होगी.

वृश्चिक 💥
आज आपका मन आनंदित रहेगा. इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज उनको उम्मीद से ज्यादा लाभ देखने को मिल सकता है. आज लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. इस राशि के जो छात्र लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेनें का अवसर मिल सकता है. आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत होगा, आप बेहतर फील करेंगे. छोटी कन्या के पैर छूएं, व्यापर में लाभ होगा. टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है. रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है.
आज की ग्रह स्थिति प्रेमी से प्यार-मोहब्बत की बातों के लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती. कुछ अंतरंग क्षण आप प्रेमी के साथ बिताना चाहेंगे लेकिन माहौल अनुकूल ना होने के कारण आप मन मसोसकर रह सकते हैं. दिन आपको बोर करने वाला हो सकता है.

धनु 💥
आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा. अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें. अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें. यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा. आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे. इसे महसूस करें. संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें. लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे.
कामदेव के तीरों की भांति अपने प्यार के बाणों का उपयोग आप प्रेमी के दिल में उतारने के लिए करें ताकि प्रेम संबंध, जो धीमी गति से चल रहे हैं. वह कुछ रफ्तार पकड़ें. आज की आकाशीय स्थिति आपको कुछ करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है.

मकर 💥
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. आज घर के कार्यों में भाई का सहयोग प्राप्त होगा. इस राशि के शिक्षकों को आज पदोन्नति भी मिल सकती है. जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा. इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है आज का दिन उत्तम है. गायत्री मंत्र का जाप करें, घर में सुख और शांति आएगी.
प्रेम संबंधों को लेकर दिन इम्तिहान भरा कहा जा सकता है. प्रेमी जीवन में आपको मित्रों के अथवा किसी तीसरे की वजह से संकट के बादल मंडराते दिखाई दे सकते हैं. दुख की इस बदली को आप जी-जान से दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे.

कुंभ 💥
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी. लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें. अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें. भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें. मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को ग़लत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो. सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीक़े से समझ में आए. आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे. इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा. आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं.
प्रेमी आपको जान-बूझकर परेशान कर सकता है ताकि वह देख सकें कि आप उसे कितना चाहते हैं और उसके लिए क्या कर सकते हैं. इसलिए प्रेमी की बात को दिल से ना लगाएं और ना ही किसी तरह का नकारात्मक कदम ही उठाएं.

मीन 💥
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा. आज आप अपने सोचे हुये कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे. इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है आज उनकेबिज़नेस का विस्तार हो सकता है. आज दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. इस राशि की जो महिलाएं जॉब करती है आज आपका काम समय रहते पूरा हो जाएगा. आज अपनी वाणी पर संयम रखें. किसी के बीच में बोलना एवॉएड करें. जरूरतमंद को खाना खिलायें, रिश्तों में मिठास आयेगी.
आप जैसे भीतर से हैं वैसे ही आप बाहर से भी रहें. प्रेम संबंधों के लिए एक ही तरह का चरित्र होना जरूरी है. दोहरे व्यक्तित्व से आप खुद को तो धोखा देते ही हैं, साथ में प्रेमी को भी भ्रम की स्थिति में बनाए रखते हैं. अगर ऐसा नहीं कर पाते तब आपको मूव कर जाना चाहिए.

विशेष :- कुंडली विचार आवश्यक है। उपरोक्त राशिफल में भी अंतर सम्भव है। अतः अपने ज्योतिष मित्र से सलाह अवश्य लें। उचित मार्ग हेतु यह छोटा सा प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, सकारात्मक परिणाम को अंकित करता है।

नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते….

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें