आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, May 26, 2022 / Post views : 154
अब रेलवे में मिलेगा कंफर्म टिकट 21 रेलवे ट्रेनों में रेलवे ने की व्यवस्था:-
Indian Railways: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में अगर आप भी घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रेन में वेटिंग से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है.
इस फैसले के बाद आपको ट्रेन टिकट मिलने में परेशानी नहीं होगी.
रेलवे का बड़ा फैसला
दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की ओर से बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए 21 जोड़ी ट्रेनों में स्थाई कोच जोड़ने का फैसला लिया है. इसमें थर्ड एसी के अलावा सेकेंड एसी और द्वितीय कुर्सीयान के कोच की व्यवस्था की जा रही है. इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, असम, ओडिसा जैसे राज्यों का सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी नहीं होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण इस पर जांकरी देते हुए बताया कि रेलवे ने लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ये फैसला लिया है. आइए देखते हैं किन ट्रेनों में एक्स्ट्रा क जोड़े जा रहे हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन