Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर सुबह 7:00 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें……. 07.05.2022

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, May 7, 2022 / Post views : 323

Share:
https://shekharnews.com

शेखर न्यूज़ पर सुबह 7:00 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें……. 07.05.2022

➡लखनऊ- STF ने मिर्जापुर से कोयला तस्करों को अरेस्ट किया, झारखंड में कोयला खदानों के पास करते थे तस्करी, कोयला डिपो बनाकर तस्करी,कालाबाजारी करते थे, सरगना धनंजय सिंह समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी, खदान कर्मचारियों से मिलीभगत कर लेते थे कोयला, ट्रक में बिल से अधिक 40-50 कुंटल करते थे लोड, फर्जी कागजों से फैक्ट्री मालिकों को करते थे सप्लाई, मिर्जापुर के अदलाहट क्षेत्र से तस्करों की गिरफ्तारी।

➡लखनऊ- आप पार्टी आज प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन, ललितपुर, चंदौली घटना की CBI जांच की मांग, जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन, हाईकोर्ट की निगरानी में CBI जांच की करेंगे मांग।

➡लखनऊ-CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलान, अयोध्या में सरयू तट पर बनेगा रिवर फ्रंट।

➡कन्नौज- वाराणसी की तर्ज पर कन्नौज में होगी गंगा आरती, पुरातात्विक महादेवी घाट पर होगी साप्ताहिक आरती, राज्यमंत्री असीम अरुण ने अफसरों के साथ की बैठक, अमृत सरोवर चिन्हित कर सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश, महादेवी घाट का किया जाएगा कायाकल्प- असीम, गंदगी देख DPRO को रोजाना सफाई कराने के निर्देश।

➡मुजफ्फरनगर- चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, मुठभेड़ में लुटेरा अहसान पैर में गोली लगने से घायल, बदमाश से 1 बाइक, 1 तमंचा व 4 कारतूस बरामद, बदमाश का 1 साथी फरार,जंगलों में कॉम्बिंग जारी, बदमाश पर लूट-डकैती-गैंगस्टर के 12 मुकदमे दर्ज, बुढ़ाना कोतवाली के विज्ञाना नहर पटरी पर मुठभेड़।

➡नोएडा- नोएडा ऑथॉरिटी की CEO के खिलाफ NBW जारी, हाईकोर्ट से CEO रितु माहेश्वरी के लिए NBW जारी, समय पर न पहुंचने पर किया जाए अरेस्ट-हाईकोर्ट, 13 मई को कोर्ट में पेश होने की आदेश-हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने अवमानना पर जारी किया NBW, पुलिस को अरेस्ट कर कोर्ट लाने के आदेश, 5 मई को हाईकोर्ट ने जारी किया NBW

➡जौनपुर- दबंगों ने 2 युवकों पर चाकू से किया हमला, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर, घायल को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया, युवक की मौत के बाद ग्रामीण हुए आक्रोशित, पुलिस वाहन समेत कई वाहनों में आग की सूचना, ग्रामीणों ने चक्का जामकर पुलिस पर किया पथराव, मौके पर सर्किल की फोर्स बड़ी संख्या में तैनात, गौराबादशाहपुर थाने के धर्मापुर गांव की घटना।

➡वाराणसी- BHU अस्पताल से मरीज ने कूदकर की खुदकुशी, अस्पताल के फोर्थ फ्लोर से कूदकर की खुदकुशी, अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती था मरीज, बाथरूम की खिड़की से छलांग लगाकर की खुदकुशी, हार्ट के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में था भर्ती, ऑपरेशन के नाम पर घबराकर बुजुर्ग ने दी जान, गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर उतरवा का था मृतक।

➡रामपुर- नबाब की बंद पड़ी कोठी में चौकीदार की हत्या, चौकीदार की हत्या के बाद शव जलाने का प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, 2 नामजद, 3 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, तहसील शाहबाद के लक्खी बाग का मामला।

➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, उम्रकैद का मतलब आखिरी सांस तक कैद-HC, हत्या के लिए न्यूनतम सजा उम्रकैद-हाईकोर्ट, हत्या के लिए अधिकतम सजा मृत्यु दंड-HC, उम्र कैद सीमित अवधि तक नहीं हो सकती-HC

➡शामली- जेल में बंद सपा विधायक को नहीं मिली राहत, आज हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी, अमानत में ख्यानत के मामले में सुनवाई होनी थी, हाईकोर्ट में नहीं हो सकी आज सुनवा, 12 मई को होगी नाहिद हसन की जमानत पर सुनवाई।

➡हमीरपुर- पुलिस कस्टडी से उम्रकैद का बंदी दोबारा फरार, बंदी अकबर अली 2 दिन पहले भी हुआ था फरार, कानपुर से हमीरपुर लाते समय हुआ था फरार, आज स्वाट टीम ने अकबर अली को पकड़ा था, अकबर अली ने पुलिस को चकमा देकर फिर भागा।

➡अमेठी- ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा का अमेठी दौरा कल, 2 दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे ऊर्जा मंत्री, दोपहर 1 बजे मुख्यालय गौरीगंज में लेंगे बैठक, रात 8 बजे तक कई विभागों की करेंगे समीक्षा, PWD के निरीक्षण भवन में करेंगे रात्रि विश्राम ।

➡हरदोई- कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का हरदोई दौरा कल, 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी रहेंगे साथ, हरदोई जिले के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, कल शाम 6.30 बजे निरीक्षण भवन में आगमन।

➡हरदोई- एंबुलेंस कर्मचारी से तीमारदारों ने की मारपीट, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कार के आगे एंबुलेंस खड़ी करने पर मारपीट, एंबुलेंस कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर, हरदोई की संडीला सीएचसी का मामला।

➡गाजियाबाद- फर्जी कॉस्मेटिक कंपनी पर ड्रग विभाग का छापा, कई नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बरामद हुए, भारी तादाद में तैयार और कच्चा माल बरामद, मेरठ, गाजियाबाद,बागपत की टीम कर रही छापेमारी।

➡शाहजहांपुर- मंत्री नंद गोपाल नंदी शाहजहांपुर पहुंचे, कोविड-19 सेंटर का किया निरीक्षण, जिले के तमाम अधिकारी रहे मौजूद, सिधौली ब्लॉक में रात्रि चौपाल लगाएंगे मंत्री, सिधौली के चककनउ में होगी रात्रि चौपाल।

➡बांदा- शहर के सर्राफा कारोबारी की मौत का मामला, मुख्य आरोपी महिला और उसका साथी अरेस्ट, 1 मई को फंदे में लटका हुआ मिला था शव, महिला पर मृतक को ब्लैकमेल करने का आरोप।

➡बिजनौर- NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, महिला सहित 4 लोगों को रंगेहाथ किया अरेस्ट, नशा तस्करों से डेढ़ किलो चरस की बरामद, कोतवाली शहर के मिर्दगान इलाके का मामला।

➡ग्रेटर नोएडा- प्राधिकरण के CEO ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 2 दिन में अफसरों से कब्जाधारियों का मांगा ब्यौरा, भूमाफियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई।

➡अमेठी- PM आवास योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 27 ग्राम पंचायतों सचिव को जारी किया नोटिस, सभी को कारण बताओ नोटिस किया जारी, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई।

➡बदायूं- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिल्सी थाने के फकीराबाद गांव का मामला।

➡सहारनपुर- हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हादसा, एक किसान की करंट लगने से हुई मौत, विद्युत तार से 2 युवक गंभीर घायल, तीतरो थाना क्षेत्र के धानवा का मामला।

➡देवरिया- राज्यमंत्री गुलाब देवी का आगमन कल, अफसरों के साथ विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा, देर शाम असनहर गाँव में चौपाल कार्यक्रम होगा।

➡जौनपुर- दबंगों ने 2 युवकों पर चाकू से किया हमला, एक युवक की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर घायल, घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया, जफराबाद थाने के धर्मापुर गांव की घटना।

➡दिल्ली- तेजिंदर बग्गा को DDU हॉस्पिटल ले गई पुलिस, DDU हॉस्पिटल में तेजिंदर बग्गा का होगा मेडिकल, मेडिकल के बाद जज के घर पेश होंगे तेजिंदर।

➡कोलकाता- सौरभ गांगुली के घर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं गांगुली, सौरभ गांगुली के आवास पर किया साथ में डिनर।

➡दिल्ली- दिल्ली में 1656 नए कोरोना मरीज मिले, दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5% के ऊपर।


https://www.shekharnews.com/

बने रहिये दिन भर शेखर न्यूज़ के साथ जो रखे आपको हर पल अपडेट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें