Wed, 22 Apr 2026
Breaking News
शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर |

: झुग्गियों में रहने वाले 78 हजार परिवारों को पक्के मकान में शिफ्ट करेगी केजरीवाल सरकार...।

अभिषेक मिश्रा विशेष कार्यकारी संवाददाता दिल्ली / Wed, Mar 23, 2022 / Post views : 74

Share:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर जहां झुग्गी, वहीं पक्का मकान योजना की समीक्षा की।

बैठक में सीएम ने चल रहीं विभिन्न योजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। योजना के अनुसार दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से झुग्गियों में रह रहे करीब 78 हजार परिवारों को पक्के मकानों में स्थानांतरित करेगी। पहले चरण में करीब 16 हजार परिवारों को स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चल रहीं मौजूदा योजनाओं को हर हाल में तीन साल के अंदर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि झुग्गियों में जीवनयापन करने को मजबूर परिवारों को जल्द से जल्द पक्के मकान में भेजा जा सके। उन्होंने फ्लैट निर्माण के साथ बिजली-पानी समेत अन्य सुविधाओं को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ विभिन्न विभागों के संबधित अधिकारी भी मौजूद थे।

फ्लैटों में परिवारों को स्थानांतरित करने का कार्य इसी साल से हो जाएगा शुरू

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अधिकारियों से झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए बनाए जा रहे पक्के मकानों की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अलग-अलग स्थानों पर पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से 78 हजार से अधिक फ्लैट बनाएगी। पहले फेज में जिन 16 हजार परिवारों को पक्के मकान में स्थानांतरित किया जाएगा, यह लक्ष्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। डूसिब ने करीब 15,962 फ्लैट बनाकर तैयार कर लिए हैं। इन फ्लैटों में परिवारों को भेजने का कार्य इसी साल शुरू हो जाएगा।

सभी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने के निर्देश केजरीवाल ने सभी विभागों से उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। जिसके बाद केजरीवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थानांतरित के लिए तैयार फ्लैटों में सभी बुनियादी सुविधाएं यथा शीघ्र मुहैया कराने के निर्देश दिए, ताकि जो परिवार फ्लैट में जाएं उनको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें