Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज दिनांक 28. 11.2021 का पंचांग एवं भविष्य फल देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Nov 28, 2021 / Post views : 207

Share:

⛅ दिनांक - 28 नवंबर 2021
⛅ दिन - रविवार
⛅ विक्रम संवत - 2078
⛅ शक संवत -1943
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - हेमंत
⛅ मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - नवमी 29 नवंबर प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात दशमी
⛅ नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
⛅ योग - विष्कम्भ 29 नवंबर प्रातः 05:03 तक तत्पश्चात प्रीति
⛅ राहुकाल - शाम 04:33 से शाम 05:56 तक
⛅ सूर्योदय - 06:58
⛅ सूर्यास्त - 17:54
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है….
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय 🌷
👨‍👨‍👧‍👦 परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-
🌷 उपाय
प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

🌷 नारी कल्याण पाक 🌷
👩🏻 यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |
➡ लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |
💪🏻 धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |
👉🏻 सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |
➡ विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |
🍜 सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |
💥 सावधानी : खट्टे, मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |

   🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

💥 🕉️ भारतीय ऋतुएं 🕉️ 💥

✡️ शरद ऋतु
23 अगस्त 2021, सोमवार को प्रातः 03.04 से…. 23 अक्टूबर 2021, शनिवार को प्रातः 10.20 तक…..

✡️ हेमंत ऋतु
23 अक्टूबर 2021, शनिवार को प्रातः 10.20 से…. 21 दिसंबर 2021, मंगलवार को रात्री 09.28 तक…..

✡️ शिशिर ऋतु
21 दिसंबर 2021, मंगलवार को रात्री 09.28 से…. 18 फरवरी 2022, शुक्रवार को रात्री 10.12 तक …..
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन ………सर्वार्थ सिद्धि योग का समय

नवम्बर 20, 2021, शनिवार
06:46 ए एम से 06:47 ए एम, नवम्बर 21

नवम्बर 22, 2021, सोमवार
06:48 ए एम से 10:44 ए एम

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम

नवम्बर 28, 2021, रविवार
10:06 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 29
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

अमृत सिद्धि योग के दिन….. अमृत सिद्धि योग का समय

नवम्बर 16, 2021, मंगलवार
08:15 पी एम से 06:44 ए एम, नवम्बर 17

नवम्बर 20, 2021, शनिवार
06:46 ए एम से 06:47 ए एम, नवम्बर 21

नवम्बर 22, 2021, सोमवार
06:48 ए एम से 10:44 ए एम

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

द्विपुष्कर योग के दिन…….द्विपुष्कर योग का समय

नवम्बर 21, 2021, रविवार
07:36 ए एम से 07:47 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

गुरु पुष्य योग के दिन…….गुरु पुष्य योग का समय

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

रवि योग के दिन……..रवि योग का समय

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 पी एम से 06:51 ए एम, नवम्बर 26

नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार
06:51 ए एम से 08:37 पी एम

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

भद्र आरम्भ
नवम्बर 18, 2021, बृहस्पतिवार को 12:00 पी एम बजे

भद्र अंत
नवम्बर 19, 2021, शुक्रवार को 01:11 ए एम बजे

भद्र आरम्भ
नवम्बर 22, 2021, सोमवार को 09:07 ए एम बजे

भद्र अंत
नवम्बर 22, 2021, सोमवार को 10:26 पी एम बजे

भद्र आरम्भ
नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार को 04:42 ए एम बजे

भद्र अंत
नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार को 05:17 पी एम बजे

भद्र आरम्भ
नवम्बर 29, 2021, सोमवार को 04:57 पी एम बजे

भद्र अंत
नवम्बर 30, 2021, मंगलवार को 04:13 ए एम बजे

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🕉️🌹 ॐ नमः शिवाय 🌹🕉️

💥 नवम्बर 2021, माह के शुभ समय

19 नवंबर 2021- स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा: इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है.

23 नवंबर 2021- संकष्टी चतुर्थी: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है.

30 नवंबर 2021- उत्पन्ना एकादशी: हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा—अर्चना की जाती है.

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

आज दिनांक 28 नवंबर 2021 का पवित्र राशिफल….

मेष 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहा, लेकिन परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृष 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन 💥
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कोराबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिता सकेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ में नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से ताजगी का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से थकान और आलस्य का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। सेहत को लेकर सावधानी बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला वर्ग से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। जमीन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

तुला 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। कार्य स्थल पर साथियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक योजनाओं के कारण परेशानियां होंगी। नौकरी-व्यवसाय में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा, लेकिन खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

धनु 💥
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें।

कुंभ 💥
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

मीन 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिनभर की दौड़-भाग थकान हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

विशेष :- कुंडली विचार आवश्यक है। उपरोक्त राशिफल में भी अंतर सम्भव है। अतः अपने ज्योतिष मित्र से सलाह अवश्य लें। उचित मार्ग हेतु यह छोटा सा प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, सकारात्मक परिणाम को अंकित करता है।

नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते….

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें