Wed, 29 Jul 2026
Breaking News
विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि |

: नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत सघन मिशन इन्द्रधनुष में खराब प्रगति पर एम0ओ0आई0सी0 गुरूसण्डी का वेतन रोकने का निर्देश

निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Fri, Sep 15, 2023 / Post views : 137

Share:

कोविड के दौरान दो से तीन वर्ष एवं तीन से पाॅच वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों को चिहिन्त कर शत प्रतिशत कराये टीकाकरण

निष्क्रिय आशाओं की सूची बनाकर हटाने की करे कार्यवाही

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मिशन इन्द्रधनुष-5 अभियान के प्रगति का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मीरजापुर 14 सितम्बर 2023- शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद में चल रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत सघन मिशन इन्द्रधनुष-5 का द्वितीय चरण (दिनांक 11 सितम्बर 2023 से 18 सितम्बर 2023 तक) के सफल क्रियान्वयन दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक कर अब तक के प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान अर्बन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूसण्डी, हलिया, चुनार एवं पड़री की टीकाकरण में प्रगति खराब पाये जाने पर तथा सबसे खराब प्रगति गुरूसण्डी के एम0ओ0आई0सी0 का वेतन अदेय करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अगले माह अपेक्षित प्रगति आने पर ही वेतन देय होगा। इसी प्रकार हलिया, चुनार तथा पड़री के एम0ओ0आई0सी0 को भी कड़ी फटकार लगाते हुये प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के अन्तर्गत शून्य से पंाच वर्ष के छूटे हुये बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शत प्रतिशत पूर्ण किया जाय। उन्होने कहा कि सभी प्राथमिक/स्वास्थ्य केन्द्रो पर समीक्षा बैठक आयोजित कर सर्वे कर ड्यू लिस्ट और सर्वे रजिस्टर के अनुसार समीक्षा की जाय। सभी एम0ओ0आई0सी0 यह सुनिश्चित करे कि टीकाकरण के बाद ए0एन0एम0 द्वारा वैक्सीनेशन कार्ड में टीकाकरण का ड्यू तिथि अवश्य भरा जाय। कोरोना काल के दौरान या अन्य किसी कारणवश जो बच्चें टीकाकरण से वंचित रह गये है उनकी सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाय तथा जिला पूर्ति अधिकारी सरकारी राशन विक्रेताओं के माध्यम से अभिभावको को जागरूक करते हुये बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित कराये। सभी सम्बन्धित विभाग को मिशन के तहत सुपर विजन कार्य में लगाये गये है वे अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करे कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित करते हुये कहा कि निष्क्रिय आशाओं की सूची बनाते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायी जाय तथा मुख्य चिकित्साधिकारी नियमानुसार उन्हे हटाने की कार्यवाही करते हुये नये आशाओं का चयन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि टीका लगाने से इंकार करने वाले परिवारो के घर जाकर उसके महत्व के बारे में बताये तथा शत प्रतिशत टीका लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों को यह निर्देशित करे कि अपने क्षेत्र के एम0ओ0आई0सी0, सी0डी0पी0ओ0, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित सभी अन्र्तविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये प्रत्येक योजनाओं की समीक्षा अवश्य करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि इन्द्रधनुष अभियान की प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुये अभियान में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 सहित सभी एम0ओ0आई0सी0 व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डब्लू0एच0ओ0 के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

निर्मल दुबे ब्यूरो प्रमुख मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें