Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : टेढ़ी नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 13, 2023 / Post views : 176

Share:

बालपुर (गोंडा ) : भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को टेढ़ी नदी में नहाते समय दो युवक नदी के भंवर में फंसकर गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकलवाया और उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदुआ तरहर गांव के रहने वाले थे।‌ युवकों की मौत की खबर से उनके परिजनों नें कोहराम मचा है। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदुआ तरहर गांव का रहने वाला अमित (18) अपने साथी अभय (17) के संग मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच टेढ़ी नदी में नहाने गया था। साथ में कई अन्य बच्चे भी थे। नहाते समय अमित व अभय का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे भंवर में फंसकर डूबने लगे। अमित व अभय को डूबता देख नदी में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की। लेकिन नदी की गहराई अधिक होने से लोग आगे नहीं बढ पा रहे थे। इस पर पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगा कर रेस्क्यू शुरू किया। मशीन में रस्सी बांधकर पुलिस व कुछ अन्य लोग नदी के बीच उतरे और दोनों युवकों की तलाश कर उन्हे बाहर निकाला।‌ पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक‌ देर हो चुकी थी।

डाक्टरों ने अमित व अभय को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर से उनके घरों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों के करूण क्रदंन से गांव में मातम छा गया
भदुआ तरहर गांव के दो युवक अमित व अभय अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त दोनो गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें