सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, May 6, 2023 / Post views : 174
परसपुर गोण्डा परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदिहा सपौर में शनिवार की दोपहर को अचानक आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए ।
आग ने मंतोरो पत्नी चैतू,राजेश पुत्र मनीराम व कुन्ने पुत्र मनीराम के घर दोपहर में अचानक आग लग गयी जिससे घर मे रखे अनाज,भूसा,चारा काटने वाली मशीन,कपड़े,चारपाई,गेंहू आदि जलकर राख हो गया वही पास में बंधी एक गाय भी जलकर घायल हो गयी। ग्रामीणों व आसपास के लोगो के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल तिलकराम ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है नुकसान का अवलोकन करके तहसीलदार को रिपोर्ट उपलब्ध करवा कर पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन