नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jan 18, 2023 / Post views : 35
गोण्डा परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपखंड पर नवागत अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने पदभार संभाला ।

बताया जा रहा है कि अवर अभियंता रामाजी यादव के तबादले के बाद बलरामपुर जिले में कार्यरत रहे करुणेश मिश्रा को परसपुर उपखंड पर अवर अभियंता की जिम्मेदारी दी गयी है। जिम्मेदारी संभालने के बाद अवर अभियंता ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विजली मुहैया कराया जाए व राजस्व की स्थिति सुधारी जाए।उन्होंने कहा कि विद्युत फीडर की लंबाई अधिक होने व विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण उपभोक्ताओं को विजली आपूर्ति में व्यवधान आता रहता है ,
फीडर को छोटा करने व जर्जर विद्युत लाइन को ठीक करवाने के लिए शासन को संस्तुति भेजी जा चुकी है ,जल्द ही इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है ।
विज्ञापन
विज्ञापन