नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 10, 2023 / Post views : 146

परसपुर ( गोण्डा ) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में शुक्रवार को एच आर पी दिवस मनाया गया जिसमे गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांचे व अल्ट्रासाउंड कराया गया व उनके अंदर किसी भी बीमारी या खतरे के लक्षण को पहचान कर उनका उपचार किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 75 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 17 महिलाओं के खतरे के लक्षण दिखे जिन्हें उचित सलाह देकर उनका उपचार किया गया । इस अवसर पर सी एच सी परसपुर अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला,नर्स मेंटर दृष्टि रावत,स्टाफ नर्स अनीता सिंह,सरिता,ए एन एम शुभाषिनी सिंह,डॉ रेखा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन