सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 13, 2023 / Post views : 173


करनैलगंज (गोण्डा ) : स्थानीय थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बलमत्थर के पास मार्ग पर पैदल जा रहे एक लड़के से टकरा कर बाइक सवार तालाब में गिर गए। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज -नवाबगंज मार्ग स्थित बलमत्थर के पास बाइक सवार दो लोग सड़क पर पैदल जा रहे सोनू सिंह पुत्र शिव मंगल सिंह को ठोकर मारते हुए बगल स्थित तालाब में गिर गए। दुर्घटना के बाद दौड़े स्थानीय लोगो द्वारा दोनो लोगो को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज हेतु करनैलगंज ले जाया गया। क्षेत्र के नंदौर निवासी बाइक सवार सुनील तिवारी अंकित मिश्रा को भी दुर्घटना में हल्की चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन