सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 12, 2023 / Post views : 171
परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डा.अरुण कुमार सिंह, राम मनोहर तिवारी, हर्षित सिंह, व अजय सिंह ने संयुक्त रूप से ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि नगर पंचायत स्तर पर 18 घंटे व तहसील स्तर पर 20 घंटे निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। मगर कर्नलगंज व परसपुर क्षेत्र में 10/12 घंटे भी विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है। ट्रिपिंग व बिजली कटौती से क्षेत्र के उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए 18 से 20 घंटे निर्बाध रूप से बिजली दिलाये जाने की मांग की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर जनहित में सामाजिक संगठनों व जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन