सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jul 13, 2023 / Post views : 162

परसपुर गोण्डा : थाना परसपुर में बुधवार को आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने आगामी मोहर्रम त्योहार को शांति एवं शौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दिन शराब की दुकाने बंद रहेंगी व छुपकर शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। मोहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि मोहर्रम से पहले होने वाली सभी समस्याओं का समाधान ससमय कर लिया जाए । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परसपुर वासुदेव सिंह,राजीव सिंह जुगनू विपिन सिंह सभासद , उदयभान सिंह लल्लन सभासद ,अंशू शुक्ला सभासद , संदीप सिंह सभासद , शेर खान शेरू,ताज मोहम्मद,चांद अली सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन