सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jul 2, 2023 / Post views : 186


करनैलगंज (गोण्डा ) : तहसील करनैलगंज क्षेत्र के छिटुवापुर निवासी शहीद अजय प्रताप सिंह का शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां करुणा क्रंदन मच गया। कल श्रीनगर में शहीद हुए अजय प्रताप सिंह सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर उनके छिटुवापुर गांव में सी आर पी एफ जवानों द्वारा देररात्रि ने लाया गया। बता दें कि कल करनैलगंज गोंडा का लाल शहीद हो गया था। शहीद का आज पैतृक गांव छिटुवापुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ, पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसर सहित भारी तादात में पहुंचकर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में विधायक बावन सिंह, एस डीएम, सीओ,ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, मोनू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन,अशोक सिंह मनमोहन सिंह,आपदा हरण सिंह,अरुण वैश्य,विवेक सिंह, कुंदन अवस्थी,भोला शुक्ला,सूर्यपाल सिंह,सुरेश सिंह सहित क्षेत्र कई कई गणमान्य और ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन