Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : नहर विभाग की लापरवाही से नहर कटने से जलभराव की स्थित हुई उत्पन्न , बचाव कार्य जारी

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jun 29, 2023 / Post views : 169

Share:

कर्नलगंज गोंडा : तहसील करनैलगंज क्षेत्र में नहर विभाग के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बिना नहर की जांच किये ही पानी छोड़ दिया गया, जिससे नहर कट गई और चारो तरफ पानी भर गया है। मामला विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम दिनांरी गांव के मजरा उसरेर के समीप का है। यहां नहर कटने से चारो तरफ जल भराव हो चुका है। खेतों के रास्ते नहर का पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया है।
प्रधान प्रतिनिधि दिनांरी मुफीस खान ने बताया कि करीब 3-4 दिन पूर्व नहर मे पानी छोड़ा गया था। पहले थोड़ा रिसाव था उसके बाद वह बढ़ता गया गुरुवार को नहर की एक तरफ की दीवार कट गई जिससे तेजी के साथ पानी आस पास फैलने लगा। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से गई है। जिससे नहर का पानी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार काफी समय पूर्व यह छोटी नहर की शाखा निकाली गई थी। जिस पर करोड़ो रूपये विभाग व्यय कर चुका है। मगर किसानो को इस नहर का विशेष लाभ नही मिल सका है।
नहर मे पानी आते ही कहीं न कहीं नहर कट जाती है जिससे ग्रामीणों के सामने समस्या उतपन्न हो जाती है। जिसका कारण बिना नहर की जांच पड़ताल किये ही पानी छोड़ देना माना जा रहा है। जानकर बताते हैं कि नहर में पानी आते ही चूहों के बिल सहित अन्य रास्ते से पानी निकलने लगता है। और वह कुछ ही घंटे मे बड़ा होल बनकर नहर के साइड को काट देता है। ज़ब तक विभाग को इसकी सूचना होती है, और बचाव कार्य प्रारम्भ होता है तब तक ग्रामीणों के सामने जल भराव की समस्या उतपन्न हो जाती है। सरयू नहर खंड के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि प्रकरण संज्ञान मे है। नहर के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें