सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Apr 15, 2023 / Post views : 204
परसपुर (गोण्डा ) : जनपद गोंडा के विकासखंड परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर कुर्मी के बड़ी राम बारी मे डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर अंबेडकर जयंती मनायी गयी जिसमें डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर सह प्रांत संयोजक ग्राम विकास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत ओम प्रकाश ने प्रकाश डाला तथा समाज में कैसे समरसता स्थापित हो भेदभाव समाप्त हो छुआछूत समाप्त हो समाज उन्नत करें आदि विषयों पर चर्चा की गई ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अरुण कुमार , पूर्व प्रधान काली प्रसाद ,शिक्षक दयाशंकर ,अनुदेशक ओम प्रकाश ,पिंटू ,बरसाती ,सह खंड कार्यवाह परसपुर राजू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन