नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 19, 2023 / Post views : 141
गोंडा : जनपद गोंडा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क यात्रा को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गोण्डा - अयोध्या नेशनल हाईवे पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा चयनित ब्लैक स्पॉट में सुधार करने व अवैध कांटों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में बने अवैध कांटों को भी बंद करने के निर्देश किया गया । जिलाधिकारी गोंडा द्वारा सीएमओ को निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस द्वारा घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेजकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने कहा कि जो गांव हाईवे से सीधे जुड़ते हैं उन गांवों में जाकर वहां के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये। संपर्क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व साइन बोर्ड लगाये जाए।

स्कूल संचालकों के खिलाफ की जायेगी कानूनी कार्यवाही
विज्ञापन
विज्ञापन