Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: The Kashmir Files First Week Box Office Collection: पहले हफ्ते में 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने रचा इतिहास, वीकेंड पर बना सकती है नया रिकॉर्ड

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 18, 2022 / Post views : 185

Share:

कश्‍मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) पर हुए बर्बर अत्‍याचार को दिखाती फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' (The Kashmir Files) ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचा है। फिल्‍म ने पहले हफ्ते में रिकॉर्ड 95.50 करोड़ रुपये की कमाई (The Kashmir Files First Week Box Office Collection) की है। यही नहीं, फिल्‍म ने गुरुवार को रिलीज के 7वें दिन भी 18 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। फिल्‍म की कमाई का ग्राफ अद्व‍ितीय है।

मल्‍टीप्‍लेक्‍सेज के शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी फिल्‍म की कमाई ओपनिंग डे के बाद दिन-ब-दिन घटने की बजाय बढ़ी हो। हालांकि, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्‍म के कारोबार में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन ऐसा होली पर लोगों की व्‍यस्‍तता के कारण भी हो सकता है। फिल्‍म ने बुधवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्‍यादा कमाई

विवेक अग्‍न‍िहोत्री के डायरेक्‍शन में बनी 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने पहले हफ्ते में सबसे तगड़ा बिजनस (The Kashmir Files Box Office Collection) उत्तर भारत में किया है। खासकर दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में बिना किसी बड़े स्‍टार वाली इस फिल्‍म ने कमाल कारोबार किया है। फिल्‍म ने हर किसी को सरप्राइज किया है।

ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म 700 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी। जबकि टिकट ख‍िड़की पर हुजूम देख रविवार से इसके स्‍क्रीन्‍स की संख्‍या बढ़ाकर 2000 से अध‍िक कर दी गई। इसका सीधा असर कमाई पर हुआ। फिल्‍म ने रविवार को 15 करोड़ रुपये का बिजनस किया। जबकि सोमवार को फर्स्‍ट मंडे पर कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्‍म ने दोबारा 15 करोड़ रुपये जोड़े, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

सात दिनों में ऐसे बढ़ी है 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की कमाई:
शुक्रवार- 3.25 करोड़ रुपये
शनिवार- 8.25 करोड़ रुपये
रविवार- 15 करोड़ रुपये
सोमवार- 15 करोड़ रुपये
मंगलवार- 17.75 करोड़ रुपये
बुधवार- 18.25 करोड़ रुपये
गुरुवार- 18 करोड़ रुपये

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें