Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: Lock Upp में चेतन हंसराज ने की थी गाली-गलौच, शो से बाहर होते ही करण कुंद्रा के सामने जोड़े हाथ!

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 27, 2022 / Post views : 286

Share:

नई दिल्ली: पॉपुलर एक्टर चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' (Lock Upp) में 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी. लेकिन बदतमीजी और गाली-गलौज करने की वजह से मेकर्स ने उन्हें एक हफ्ते के भीतर ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. चेतन हंसराज ने शो में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ भी बुरा व्यवहार किया था. शो से बाहर होने के बाद चेतन को अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने करण कुंद्रा, शो के मेकर्स और फैंस से माफी मांगी है. उन्होंने माफी मांगते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 

चेतन ने करण से मांगी माफी

वीडियो में चेतन (Chetan Hansraj) कहते हैं, 'करण भाई मुझे माफ कर देना. मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं. मैंने आपको वहां पर भी कहा था कि आपको लेकर मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मैंने वास्तव में गलती की है. इस शो के दबाव में न नींद, न खाना. लोग वहां पर लगातार लड़ रहे थे, जिससे मैं सचमुच टूट गया था. इसने मुझे सबसे बुरा इंसान बना दिया. 

View this post on Instagram

A post shared by Chetan Hansraj (@chetan_hansraj)

'मुझे खुद पर आ रहा है गुस्सा' 

चेतन (Chetan Hansraj) ने आगे कहा, मैं शो के मेकर्स और करण भाई के फैंस से भी माफी मांगता हूं. मैं जानता हूं कि आप सभी बहुत गुस्से में हैं. मुझे खुद पर बहुत गुस्सा आ रहा है. मुझे माफ करना भाई. मैंने आपको वहां पर भी कहा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे नहीं पता कि वहां पर मुझे क्या हो गया था. मैं वो नहीं हूं जिसे आपने शो में देखा था. मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए, मैं आप सभी से केवल माफी मांग सकता हूं. प्लीज दोस्तों, मुझे माफ कर दो. चेतन ने ये भी बताया कि उन्होंने पहली बार करण कुंद्रा के साथ काम किया और उनके बड़े फैन बन गए. वह वीडियो में लगातार करण से लगातार माफी मांगते नजर आ रहे हैं. 

करण कुंद्रा ने पोस्ट पर दिया ये जवाब

चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, करण भाई मैंने जो कुछ भी किया है उसके लिए मुझे दुख है. मैं ऐसा नहीं हूं. मैं प्रेशर में आ गया था और जो भी बातें कही हैं, उसका मुझे बहुत पछतावा है. लव यू भाई और सभी कंटेस्टेंट को प्यार. खासकर मुनव्वर फारुकी को भी प्यार, जो मेरे छोटे भाई जैसे हैं. हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी. मैंने जो भी गलतियां की हैं, उसके लिए सभी फैंस प्लीज मुझे माफ कर दें. हालांकि, इस वीडियो पर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कमेंट किया, प्लीज भाई ये सब मत कहिए. हम ठोकर खाते हैं, हम गिरते हैं लेकिन हम चलते रहते हैं. हम सब इंसान हैं. प्यार और सम्मान हमेशा रहेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें