Wed, 02 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस |

: डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्याकी स्नातक व परास्नातक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होगी

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Apr 5, 2023 / Post views : 123

Share:

अवध विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होगी

464 परीक्षा केन्द्रों पर होगी विवि की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा

अविवि की परीक्षा में शामिल होंगे करीब सवा दो लाख परीक्षार्थी

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवासीय परिसर एवं महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एम.ए, एम.एस.सी., एम.काॅम. प्रथम सेमेस्टर-2023 की परीक्षा के साथ वार्षिक स्नातक, परास्नातक व अन्य सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सात जनपदों के सम्बद्ध महाविद्यालयों में कुल 464 परीक्षा केन्द्र बनाये गये। इसमें दोनों पालियों की परीक्षा में करीब सवा दो लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

    विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक स्नातक व परास्नातक तथा सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। इसकी प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः 30 बजे से 11ः30 तक चलेगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक होगी। दूसरी ओर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी। वहीं परास्नातक वार्षिक की परीक्षा 25 मई से 9 जून तक होगी। इसी बीच बी.पी.ई.एस. बीपीएड, बीएससी व एमएससी गृह विज्ञान तथा कृषि प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा भी सम्पन्न कराई जायेगी। इनकी प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः 30 बजे से दोपहर 12ः 30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि स्नातक व परास्नातक परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालयों के प्राचार्यो को सूचित करने के साथ कालेज लागिंन व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें