Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बालपुर में डीएम, सीडीओ व मा० विधायक प्रतिनिधि ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Sat, Apr 1, 2023 / Post views : 248

Share:

आज शनिवार को वर्चुअल मोड के माध्यम से स्कूल चलो अभियान 2023, तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया। जिसके क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बालपुर के विद्यालय में प्रवेशित कक्षा एक एवं कक्षा छ: के छात्र -छात्राओं का जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह व माननीय विधायक प्रतिनिधि कटरा बाजार, ब्लाक प्रमुख हलधरमऊ ने तिलक लगाकर तथा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को कार्यक्रम के दौरान पुस्तक भी वितरण किया गया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं एवं अन्य जनमानस को स्कूल चलो अभियान-2023, तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। और आप लोगों के माध्यम से अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाय, ताकि संचारी रोग से बचाव किया जा सके।

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में वहां पर उपस्थित सभी बच्चों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी जनमानस को स्कूल आने के प्रति जागरूक करें एवं अपने घरों के आसपास साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक प्रतिनिधि कटरा बाजार/ ब्लाक प्रमुख हलधरमऊ श्री गौरव सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य जनमानस का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में सभी को स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ, मा० ब्लाक प्रमुख हलधरमऊ श्री गौरव सिंह, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग राजेश सिंह, विनोद कुमार जयसवाल, विद्याभूषण सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें