अभिषेक मिश्रा विशेष कार्यकारी संवाददाता दिल्ली / Wed, Dec 8, 2021 / Post views : 120
नई दिल्ली: वाहन चोर गिरोह का आतंक,गाड़ी बुक कराकर ,ड्राइवर को कुछ दूर लाकर हाथ पैर बांधकर सड़क के किनारे फेंका, गाड़ी लेकर लुटेरे गायब, सुल्तानपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश में जुटी।
अयोध्या:-थाना खंडासा निवासी पवन कुमार गाड़ी चालक लखनऊ में रखकर गाड़ी चलाकर अपनी जीबिकापार्जन करता था । लखनऊ पालीटेक्निक के पास से कुछ लोग वाहन संख्या यूपी 32 एल एन 6247 को बुक कर यह कहकर लाये कि किसी की मृत्यु हो गयी चलना है।वाहन का ड्राइवर पवन कुमार मिश्रा पुत्र राम हरख मिश्रा निवासी कोटिया थाना खंडासा जनपद अयोध्या वाहन चला रहे थे।
ईंधन की कमी होने पर हैदरगढं में सीएनजी डलवाने लगे,तभी गाड़ी में बैठे व्यक्तियों द्वारा वाहन से ड्राइवर को हटाकर लुटेरे खुद गाड़ी चलाने लगे और थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाईपास सुल्तानपुर चौराहे पहुचने पर ड्राइवर पवन को गाडी से हाथ पैर बांध कर उतार दिया तथा गाडी लेकर फरार हो गये। पवन कुमार मिश्र की सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत। अभियुक्तो की तलाश के लिए टीम गठित।
विज्ञापन
विज्ञापन