Wed, 02 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस |

: CM योगी आदित्यनाथ बोले- सरकार को आने वाले 25 साल तक दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती

रत्नेश मिश्रा / Sat, Dec 18, 2021 / Post views : 120

Share:

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को विपक्षी दलों खासतौर पर से समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश को न साम्यवाद चाहिए और न समाजवाद चाहिए, इस देश को केवल राम राज्‍य चाहिए. उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्रहवीं विधानसभा के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए आदित्‍यनाथ ने कहा कि 'आज के युग का जो सबसे बड़ा अंधविश्वास है, वह समाजवाद है और इसके कई बहुरुपिया ब्रांड हैं.'

यह भी पढ़ें | यूपी के सीएम की कुर्सी पर बैठे ये पांच नेता, जानिए कौन है कितना पढ़ा लिखा

योगी ने कहा कि ''परिवारवादी समाजवाद, माफिया वादी समाजवाद, अराजकतावादी समाजवाद, दंगा वादी समाजवाद, आतंकवादी समाजवाद, ये सभी जो बहुरुपिये ब्रांड हैं, प्रदेश की जनता भी इस चीज को मानने लग गई है कि समाजवाद एक रेड अलर्ट है और इस रेड अलर्ट से अब मुक्ति मिलनी ही चाहिए.'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम लोगों ने पहले ही कहा कि इस देश को न साम्यवाद चाहिए, इस देश को न समाजवाद चाहिए, इस देश को केवल राम राज्‍य चाहिए और उत्तर प्रदेश को राम राज्य ही चाहिए. राम राज्य का मतलब जो सार्वकालिक है, सार्वदेशिक है और सार्वभौमिक है और काल परिस्थिति से प्रभावित शाश्वत है, वही राम राज्‍य है.'' 

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की ओर इशारा करते हुए योगी ने कहा, ''नेता प्रतिपक्ष समाजवादी थे लेकिन परिवारवादियों के चक्कर में पड़ गये और उसके कारण आपकी छवि धूमिल हो गई.'' उन्होंने कहा कि ''लोहिया ने कहा था कि जो सरकार इस देश के अंदर, इस देश के गरीबों के लिए शौचालय का निर्माण कर देगी और जो सरकार उनके घर में चूल्हा जलाने का कार्य करेगी, उस सरकार को आने वाले 25 साल तक दुनिया की कोई ताकत हटा नहीं पाएगी.''

यह भी पढ़ें | पेपर लीक मामला: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे गिरफ्तार

लोहिया के सपने को मोदी ने साकार किया- योगी
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ''लोहिया ने साठ साल पहले यह सपना देखा और इस सपने को मोदी ने साकार किया और आज हर गरीब के पास शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बिजली का निशुल्क कनेक्शन है.'' उन्होंने समाजवादी पार्टी पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने खनिज माफिया को संरक्षण दिया लेकिन हमारी सरकार ने उन माफियाओं को जेल भिजवाया. दावा किया कि बुंदेलखंड अब पानी के लिए तरसेगा नहीं, नौजवानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा क्योंकि वहां रोजगार का आधार एक्सप्रेस वे बन गया है. योगी ने कहा कि बुंदेलखंड विकास की एक नई आभा के साथ आगे बढ़ रहा है, पूर्वी यूपी का विकास हो रहा है. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे खुल चुका है.

इस बीच नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने प्रतिवाद करते हुए कहा कि बीजेपी ने एक ही चीज में महारत हासिल की है वह झूठ, झूठ, झूठ. चौधरी ने दावा किया कि जब तक जिऊंगा तब तक समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के साथ रहूंगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें