नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 52
परसपुर (गोंडा) : जनपद गोंडा अंतर्गत विकासखंड परसपुर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 22 जनवरी दिन सोमवार को क्षेत्र में सभी मांस व मदिरा की दुकाने बंद रखने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने सख्त निर्देश दिया है ।उन्होंने परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय को कार्यालय से पत्र भेजकर मांस व मदिरा की दुकानों की बंदी पूर्णतया सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने परसपुर उपखंड के एसडीओ अमित कुमार मौर्य को भी पत्र भेजकर 22 जनवरी को अघोषित कटौती न करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कस्बा के चौक स्थित रामजानकी मंदिर पर बड़ी एलईडी लगाकर प्राण- प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मंदिर पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन