Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर दोपहर 12:30 बजे की बड़ी खबरें……* 13.07.2023

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Jul 13, 2023 / Post views : 160

Share:

➡️लखनऊ - सीएम योगी आज नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, चयनित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, UPPSC और UPSSSC की भर्ती में चयनित अभ्यर्थी, 510 चयनित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, 11 बजे लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी, 138 परिवहन विभाग के कनिष्ठ सहायक शामिल, 128 निर्वाचन विभाग के कनिष्ठ सहायक शामिल, कुल 510 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र.

➡️लखनऊ- सीएम योगी ने पर्यटन विभाग के प्रस्तुतीकरण का किया अवलोकन, अयोध्या में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेण्टर के संबंध में प्रस्तुतीकरण, प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं- सीएम योगी, राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार- सीएम, ‘अयोध्या आने वाले श्रद्धालू श्री राम से जुड़ी परम्पराओं को जाने’, ‘संग्रहालय मंदिर में श्री राम से संबंधित परम्पराओं को समावेश हो.

➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा, आज एक दिवसीय अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी स्मृति ईरानी, गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहीं स्मृति.

➡️लखनऊ- आम महोत्सव में आम प्रतियोगिता का होगा आयोजन, आम की लगभग 50 प्रजातियों पर होगी प्रतियोगिता, आम आधारित संरक्षित उत्पादों पर भी होगा कंप्टीशन, 14 से 16 जुलाई तक आयोजित होगा महोत्सव, 725 से अधिक आम की प्रजातियों का होगा प्रदर्शन.

➡️लखनऊ- 11 साल बाद हुआ यूपी सचिवालय संघ का चुनाव, ऑडिटर,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष समेत 19 पदों पर चुनाव, 3067 वोटर अपने मताधिकार का किया प्रयोग, विशेष सचिव ब्रज भूषण दुबे हैं चुनाव अधिकारी, आज आएगा सदस्य कार्यकारिणी का परिणाम, 14 जुलाई को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के परिणाम घोषित होंगे.

➡️लखनऊ- कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर के नवीकरण का हुआ शुभारंभ, पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा किया गया शुभारंभ, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में है स्थित, एनालॉग से डिजिटल रूप में हुआ है नवीकरण.

➡️लखनऊ- निगम के बजट को 200 करोड़ की बूस्टर डोज , 3000 सफाईकर्मी बढ़ेंगे, सफाई ठेके का बजट भी बढ़ेगा, नगर निगम का बजट 200 करोड़ रुपये बढ़ाया जाएगा, नगर निगम सदन की बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव, पार्षद, महापौर और नगर आयुक्त का कोटा बढ़ेगा, बजट कम होने के चलते बजट बढ़ाने की जरूरत.

➡️लखनऊ- अभियंता के तबादले से नक्शों को मंजूरी देने पर ब्रेक , जिला पंचायत में नक्शों पर नहीं लगी तकनीकी रिपोर्ट, विकास प्राधिकरण क्षेत्र के बाहर नक्शे पास होने पर ब्रेक, तैनात एकमात्र जिला अभियंता का हो गया है तबादला, तबादला होने के बाद अभी तक नहीं हुई कोई नई तैनाती, दो जुलाई को जिला अभियंता का हुआ था तबादला.

➡️लखनऊ- दुबई के लिए रात की फ्लाइट फिर शुरू, अबूधाबी के लिए नई फ्लाइट ने भी भरी उड़ान, अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत का काम पूरा, बुधवार से रात की फ्लाइटें फिर से शुरू हुई, पहले दिन 163 यात्रियों ने सफर किया, वापसी में 186 यात्री अबूधाबी से लखनऊ पहुंचे.

➡️लखनऊ- डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का आरटीओ कार्यालय पर छापा , अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश, अफसरों व कर्मचारियों में बना अफरातफरी का माहौल, कर्मचारियों की कार्यशैली की जांच-पड़ताल कर दिए निर्देश, स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए .

➡️लखनऊ- फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी की टीम ने दबोचे तीनों शातिर, मामले में नौ सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल, वाराणसी साइबर क्राइम थाने की टीम ने राधजानी से पकड़ा, वेबसाइट के जरिये आईडी बनाकर खुलवाते थे खाते , गिरोह के तीन सदस्य अभी है फरार, फरार आरोपियों है 25-25 हजार का इनाम.

➡️लखनऊ- मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज पौधरोपण करेंगे, 12 बजे होमगार्ड परिसर में करेंगे पौधरोपण, 100 से अधिक किस्म के पौधे लगाए जाएंगे.

➡️बाराबंकी- आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा, हादसे में एक व्यक्ति और 8 बकरियों की मौत, पूरी घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, घटना की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन भी पहुंचा, सुबेहा थाना क्षेत्र के अहीर गांव का मामला.

➡️आगरा- पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड चली गोलियां, बदमाश बंशी चाहर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद, DCP सिटी और थाना फोर्स मौके पर पहुंचे, आरोपी बंशी के खिलाफ दर्ज है कई मुकदमे, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी का मामला.

➡️मुरादाबाद- जिले में अवैध खनन का खेल लगातार जारी, उत्तराखंड से अवैध रुप से जारी है खनन का काला कारोबार, मुढ़ापांडे थाना पुलिस ने खनन करके ला रहे 8 डम्पर पकड़े, देहात के दो थानों को पार करके शहर में पहुंचे थे डम्पर, शक के दायरे में आये देहात के दोनों थाने, शिकायत मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर पकड़े गए डम्पर, सीओ ठाकुरद्वारा से मांगी गई पूरे मामले की रिपोर्ट.

➡️फर्रुखाबाद- दबंगों ने घर में घुसकर जमकर की मारपीट , पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, मारपीट में 3 महिलाओं सहित चार लोग घायल, घायल अवस्था में सभी को सीएचसी में कराया गया भर्ती , दबंगों के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर , थाना कमालगंज क्षेत्र के तेरहा अकबरपुर का मामला.

➡️कन्नौज- घर में घुसकर दबंगों ने युवती संग की मारपीट, मारपीट से युवती हुई बुरी तरह घायल, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव का मामला.

➡️कन्नौज- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्यीय जीएसटी टीम ने की छापेमारी, टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला.

➡️कन्नौज- नेशनल हाइवे पर भरा 4 फीट बारिश का पानी, हाइवे को स्वीमिंग पूल बना ग्रामीणों ने किया स्नान, स्वीमिंग पूल बने हाइवे में मस्ती करते दिखे ग्रामीण, करीब 500 मीटर दायरे में पानी भरने से लौटे वाहन, सर्विस लेन से होकर निकाले गये वाहन, ग्रामीणों के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गुरसहायगंज के डुंडवाबुज़ुर्ग गांव का बताया जा रहा वीडियो.

➡️कानपुर- तेज रफ्तार डंफर व कार में भीषण भिडंत, भिड़ंत के बाद कार व डंफर में लगी आग, हादसे के बाद राहत बचाव में जुटी पुलिस, हादसे में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर, गंभीर घायल युवक प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर, फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, घाटमपुर थानाक्षेत्र के नौबस्ता-सागर हाईवे का मामला.

➡️सुल्तानपुर- ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों पर जानलेवा हमला , बाल बाल बचे ग्राम प्रधान संतोष सिंह , पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गोसाईगंज थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव का मामला.

➡️बुलंदशहर- अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, किसी काम से घर से निकला था भटपुरा निवासी अनिल, हादसे से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया, सिकंदराबाद NH34 पर भटपुरा कट के पास हुआ हादसा.

➡️कुशीनगर-तालाब में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत, शौच के लिए तालाब की तरफ गई थी युवती मोनी, काफी देर होने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, लड़की को तालाब में देख कर बच्चों ने मचाया शोर, मौके पर पहुंचे परिजन लड़की को लेकर पहुंचे सीएचसी हाटा, डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज के पास की घटना.

➡️सहारनपुर- डीआईजी-एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग का मूसलाधार बारिश में किया निरीक्षण , बारिश के बावजूद भी पुलिसकर्मी डयूटी पर तैनात मिलें, काली नदी पुल से लेकर शाहजहांपुर चौकी व रूट डायवर्जन की स्थिति, डीआईजी-एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की.

➡️लखीमपुर- पिकनिक मनाने गया सिपाही नदी में डूबा, खतरे निशान के ऊपर बह रही है शारदा नदी, साथी को बचाने के प्रयास में पानी में डूबा सिपाही, सिपाही उत्तम पाल को ढूंढने में लगे गोताखोर, पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही उत्तम पाल, मौके पर सीओ सिटी तलाशी अभियान की जानकारी लेने पहुंचे.

➡️बलरामपुर- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की वार्ता, सूबे में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा, प्रदेश में 12.34 करोड़ परिवारों को मिला नल कनेक्शन- सिंह , गांव में लोगों को मिल रहा स्वस्थ जल, बीमारियां होंगी दूर- सिंह, ग्राम उदईपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की वार्ता.

➡️अलीगढ़- 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, किशोरी के पिता पर रेप का मुकदमा हुआ दर्ज, चाचा ने पिता पर एफआईआर कराई दर्ज, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामला आया सामने, 3-4 महीने पहले दो बार किया गया रेप- किशोरी, गभाना थाना इलाके के एक गांव का मामला.

➡️देहरादून- कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली तलब किए गए, तमाम बड़े नेताओं को आलाकमान ने तलब किया, आज  पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे  ने किया तलब, आज 10 बजे के पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे , लोकसभा चुनाव को लेकर  प्रदेश संगठन को टास्क भी देंगे, बयानबाजी को लेकर भी सीधे निर्देश भी दिए जाएंगे-सूत्र, बैठक में खरगे के साथ राहुल गांधी भी रह सकते मौजूद, कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक.

➡️देहरादून- केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹413.20 करोड़ की धनराशि, राज्य आपदा मोचन निधि के तहत दी है धनराशि, सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया, धनराशि अवमुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री जी का आभार- सीएम.

➡️दिल्ली- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो राज्यों के दौरे पर, 13 से 15 जुलाई तक एमपी और राजस्थान का करेंगी दौरा , 13 जुलाई को एमपी के ग्वालियर में दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग, अटल विहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी में समारोह, 14 जुलाई को राजस्थान विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी, राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित सेमिनार को करेंगी संबोधित , राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में है सेमिनार.

➡️दिल्ली- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री का दौरा, मंत्री डॉ. मनसुख मंडविया 14 जुलाई को जाएंगे देहरादून, उत्तराखंड में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगे, केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री हो सकते हैं शामिल, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, प्रो. एसपी सिंह बघेल भी जाएंगे.

➡️दिल्ली- राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि के लिए 7,532 करोड़ रुपये जारी , केंद्र सरकार ने 22 राज्यों को जारी की धनराशि, गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई धनराशि, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने धनराशि जारी की.

➡️दिल्ली- PM मोदी का आज से फ्रांस-यूएई का दौरा, राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें