अयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

सुबह 6:30 बजे की बड़ी खबरें………*27.01.2026

➡लखनऊ- सड़क हादसों में घायल मरीजों को जल्द मिलेगा इलाज, शुरुआती इलाज का खर्च केंद्र की योजना में होगा शामिल, हादसे में जख्मी मरीज को 1.50 लाख तक निःशुल्क इलाज, नजदीकी निजी,सरकारी अस्पताल में तुरंत भर्ती की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग कर रहा है अस्पतालों से अनुबंध, लखनऊ हाईवे,आसपास के 82 अस्पताल योजना में शामिल, अनुबंधित अस्पतालों की सूची पुलिस थानों पर उपलब्ध रहेगी, सूचना मिलते ही पुलिस सीधे अस्पताल में कराएगी भर्ती, मार्च से योजना के तहत इलाज शुरू होने की संभावना

➡लखनऊ- UGC के विरोध में करणी सेना का कल पैदल मार्च, करणी सेना ने यूजीसी के विरोध का किया ऐलान, शाम 4 बजे परिवर्तन चौक से विरोध में आंदोलन, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कल बुलाया पैदल मार्च

➡लखनऊ- सीएम योगी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुलाकात की, सीएम योगी ने राज्यपाल को पुस्तक भेंट की, PCS विश्व भूषण मिश्रा द्वारा लिखी गई है पुस्तक

➡गोरखपुर- 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी, गुरु गोरखनाथ जी महाराज का लिया आशीर्वाद, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी का दर्शन पूजन किया

➡नोएडा- बीजेपी नेता राजू पंडित ने इस्तीफा दिया, UGC के विरोध में पार्टी से दिया इस्तीफ़ा , BJP महानगर उपाध्यक्ष राजू पंडित का इस्तीफा. UGC बिल समाज के लिए अति घातक- राजू, स्वर्ण जाति के बच्चों के लिए काला क़ानून-राजू

➡मेरठ- नाले में अज्ञात व्यक्ति के गिरने की सूचना का मामला, वर्दी उतार दलदल भरे नाले में इंस्पेक्टर ने लगाई छलांग, नाले में छलांग लगा इंस्पेक्टर ने इंसानियत की मिसाल दी, इंस्पेक्टर बिना सुरक्षा उपकरण के रस्सी के सहारे नाले में कूदे, नाले में कूद इंस्पेक्टर ने व्यक्ति को तलाशने का किया प्रयास, इंस्पेक्टर का नाले में रेस्क्यू करते वीडियो हुआ वायरल, 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नाले में नहीं मिला कोई, पुलिस ने पूरा नाला खाली करवा की व्यक्ति की तलाश, टीपीनगर के इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने नाले में लगाई छलांग

➡लखनऊ – बख्शी का तालाब में बड़ी चोरी की घटना, ट्रेडर्स शॉप से 4 टन सरिया का ट्रक चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दुकान मालिक ने BKT पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने CCTV के आधार पर शुरू की जांच

➡सहारनपुर – संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, गांव गसौती में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की घटना

➡गोरखपूर- गीडा पुलिस और ANTF टीम की बड़ी कार्यवाई, 6 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, शमशाद,श्याम,सन्तोष,जितेंद्र,राहुल,मनोज अरेस्ट, 1 किलो से अधिक स्मैक, 770 ग्राम ओशियन ग्रीन बरामद, 8 मोबाइल, 1 लाख से अधिक नगद, 2 कारें बरामद
कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख की ड्रग्स बरामद, गीडा क्षेत्र से हुई अभियुक्तों को गिरफ्तारी

➡बरेली- सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा आरोप, DM आवास में 2 घंटे बंधक रखा गया- अग्निहोत्री, मुझसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया-अग्निहोत्री, लखनऊ से डीएम के पास आया था फोन-अग्निहोत्री,2 घंटे में आवास खाली कराने का दिया गया निर्देश
सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पुलिस फोर्स मौजूद, अलंकार अग्निहोत्री ने बताया अपनी जान का खतरा, कोतवाली क्षेत्र के ADM कम्पाउंड का मामला

➡उन्नाव – अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर कई राउंड फायरिंग, दबंगों ने गोलू नाम के युवक की कार पर झोंकी फायर , गोलू उर्फ़ बंटी नाम का युवक फायरिंग से घायल, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने दबंगों को दौड़ाया, पुलिस को चकमा देकर मौके से भागे दहशतगर्द
कई घंटे घटना को छिपाए रही अचलगंज पुलिस, एक गुट के दबंगों ने दूसरे गुट के युवक पर की फायरिंग, अचलगंज थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के सामने की घटना

➡हापुड़- दो गाड़ियों में आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, गाड़ियों की भिंडत के बाद मची अफरातफरी, नगर क्षेत्र के मेरठ तिराहे का मामला

➡हापुड़- मेडिकल कॉलेज के गार्डों से कार सवारों ने की मारपीट, लाठी डंडों से मेडिकल कॉलेज के गार्डों पर हमला बोला, आधा दर्जन कार सवार गुंडों ने बोला हमला, हमले के दौरान दोनों गार्ड गंभीर घायल, पिलखुवा कोतवाली के जीएस मेडिकल का मामला


Related Articles

Back to top button