Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर दोपहर 12.00 बजे की बड़ी खबरें… 25.01.2023

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Jan 25, 2023 / Post views : 174

Share:

शेखर न्यूज़ पर दोपहर 12.00 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ- लखनऊ बिल्डिंग हादसे से जुड़ी खबर, बदनाम बिल्डर यजदान ने फिर दिया दर्द, यजदान ने फिर एक बार लोगों को दर्द दिया, असुरक्षित तरीके से बिल्डिंग बनाकर फ्लैट बेचे, सिर्फ 9 इंच के पिलर पर इमारत बनाई थी, 5 मंजिला इमारत के पिलर 9-9 इंच के थे, कमजोर बुनियाद के बावजूद बेसमेंट खुदाई हो रही थी, बैंक्वेट हॉल के लिए बेसमेंट खोदा जा रहा था, लखनऊ का सबसे कुख्यात और मनबढ़ है यजदान बिल्डर, इस बिल्डर ने कई परिवारों की जिंदगी मुसीबत में डाली , यजदान बिल्डर माफिया और बदमाश प्रवृत्ति का है, लखनऊ में यजदान बिल्डर की कई गैरकानूनी इमारतें, LDA और पुलिस के संरक्षण में यजदान बिल्डर फलाफूला है.

➡लखनऊ- लखनऊ हादसे पर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब का बयान, अबतक 13 लोगों को मलबे से निकाला गया-रोशन जैकब, बिल्डिंग अवैध तरीके से बनी थी-मंडलायुक्त रोशन जैकब, बिल्डिंग में अवैध निर्माण चल रहा था-मडलायुक्त रोशन जैकब, बिल्डिंग में अभी भी 2 से 3 लोग मलबे में फंसे हुए हैं-मंडलायुक्त.

➡लखनऊ- लखनऊ में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन आज, AAP सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 'चेतावनी धरना प्रदर्शन', धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में जुटेंगे AAP कार्यकर्त्ता, 2 बजे ईको गार्डन में AAP का धरना प्रदर्शन होगा.

➡लखनऊ- लखनऊ हादसे पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, लखनऊ में इमारत गिरने से भयावह हादसा-प्रियंका, भयावह दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ-प्रियंका, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सबको सुरक्षित रखें', घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें- प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की हरसंभव मदद करें-प्रियंका.

➡लखनऊ- लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता अमित पुरी का निधन, अमित पुरी का मेदांता अस्पताल में निधन हुआ, पेशे से शिक्षक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे अमित पुरी, लखनऊ उत्तर से चुनाव भी लड़ चुके थे अमित पुरी.

➡लखनऊ- लखनऊ बिल्डिंग हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, मंडलायुक्त ने एफआईआर के निर्देश दिए, सभी जिम्मेदारों पर एफआईआर के निर्देश, याजदान समेत अन्य पर FIR के आदेश दिए.

➡लखनऊ- घायलों का हाल चाल जानने सिविल पहुंचे CMO, सिविल में भर्ती मरीजों की स्थिति जानने पहुंचे, सिविल में अब तक 8 लोग किया गया है भर्ती.

➡लखनऊ- सिविल अस्पताल में अब तक 8 लोग भर्ती , मलबे से निकालकर 8 लोग भर्ती कराए गए, घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज जारी, एश्ले बर्न को सिविल से डिस्चार्ज भी किया गया.

➡लखनऊ- खराब मौसम को देखते हुए रेस्क्यू टीम अलर्ट,बारिश को देखते हुए मंगाई गई तिरपाल,बारिश होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही खलल.

➡कन्नौज- हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,दबंगों के हमले में घायल हुआ था मृतक युवक,पीड़ितों ने कोतवाली में शव रखकर किया हंगामा,पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप,छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है मृतक सोनू,12 तारीख को मारपीट में घायल हुआ था सोनू,कोतवाली में शव रखकर की कार्रवाई की मांग.

➡बुलंदशहर- पुलिस बताकर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, कपड़ा व्यापारी को अगवा करने का किया प्रयास, बदमाशों ने घर की महिला पर चाकू से किया हमला, शोर मचाने पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस CCTV की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी, रामघाट थाना क्षेत्र के जरगांव में देर रात की घटना.

➡जौनपुर - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की हुई मौत, बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बदलापुर के सरोखनपुर स्थित अंबेडकर तिराहे की घटना.

➡कानपुर देहात- अश्लीलता का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, दबंगों ने युवती,3 माह की मासूम से मारपीट की, पड़ोस के युवक पर अश्लीलता करने का आरोप, युवती के पिता को देखकर दबंग मौके से फरार, शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के गांव जैनपुर की घटना.

➡कौशाम्बी - रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, गोली लगने से युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, करारी के कुतुब आलमपुर के पास का मामला.

➡मथुरा - कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी शैलेश पांडेय ने ली बैठक, देर रात सभी पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया पुलिस लाइन, सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्टी की गई, एसएसपी ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए, अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए-एसएसपी, पुलिस के सभी अधिकारियों को एसएसपी का सख्त निर्देश, अपराधी अपराध छोड़ दें या जिला छोड़ दें-एसएसपी.

➡हापुड़- छात्रा का अपहरण कर गैगरेप की वारदात, कार सवार 3 युवकों किया छात्रा का अपरहण, छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप, शिकायत पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी, पुलिस से पीड़ित छात्रा ने लगाई न्याय की गुहार, शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला.

➡लखीमपुर खीरी- बैंक में 32 लाख नगदी चोरी होने का मामला, गैस कटर से लॉकर काटकर चोरी की गई थी, बैंक चोरी में इस्तेमाल गैस कटर बरामद किया, महाराष्ट्र के संदिग्ध आरोपी पुलिस हिरासत में, शहर में स्थित डीसीबी बैंक में हुई थी चोरी.

➡गाज़ियाबाद - विद्युत कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, बकाया बिजली बिल की वसूली करने गए थे, कमर्चारियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद चोरी की झूठी सूचना दी, पुलिस ने सभी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया, जेई की शिकायत पर 2 लोगों को किया गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी थाने के नानू गांव की घटना.

➡मेरठ- थाने के SSI कविश मलिक की सिपाही से आशिकी, प्रेमिका सिपाही के इशारे पर कई का किया उत्पीड़न, परेशान महिला सिपाही ने SSP से की शिकायत, आरोपी SSI का तबादला, 2 महिला सिपाही हटाई, बात न मानने पर आरोपी ने सिपाही का तस्करा डाला, खाली चल रहे मेडिकल थाने को मिला नया थानेदार, दिनेश कुमार उपाध्याय मेडिकल थाने के नए थानेदार.

➡आगरा - यमुना से निकाली गई मैनेजर की कार, कंपनी मेनेजर का नहीं लगा कोई सुराग, दयाल बाग घर जाते समय मैनेजर हुए थे गायब, शादी से वापस आते समय गायब हुए प्रकाश पेरवानी, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को निकाला गया बाहर, कार मिली लेकिन मैनेजर प्रकाश पेरवानी का पता नहीं, गोताखोरों की मदद से की जा रही है तलाश, न्यू आगरा क्षेत्र का मामला.

➡हापुड़- दबंग आबकारी इंस्पेक्टर ने कर्मचारी पर तानी पिस्टल, सविदा कर्मी को हत्या की धमकी देते हुए तानी पिस्टल, अवैध वसूली की कर्मी ने अधिकारियों से की थी शिकायत , पीड़ित संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर निकाला बाहर, दबंग आबकारी इंस्पेक्टर विकास सिंह को बचाने में जुटे अधिकारी , पीड़ित कर्मचारी न्याय के लिए अधिकारियों के काट रहा चक्कर, नगर के जिला कलेक्ट्रेट स्थित आबकारी कार्यालय का मामला.

➡मेरठ - ट्रैफिक दारोगा कर रहा पत्नी का उत्पीड़न, दिसंबर-21 में शिवानी से हुई दारोगा की शादी, केवल 40 दिन ही ससुराल में रह सकी शिवानी, 25 लाख खर्च करने के बाद दहेज उत्पीड़न, अलीगढ़ में तैनात है TSI आलोक शर्मा, कंकरखेड़ा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज.

➡बागपत- युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, नाली में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, शराब के नशे में नाली में गिरा था युवक, देर रात शराब के नशे में घर से गया था बाहर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिंघवाली अहीर के सराय क़स्बे का मामला.

➡मेरठ - MDA बनायेगा शहर के लिए कैटल कॉलोनी, आज से शुरू होगा ऑनलाइन डिमांड सर्वे, डेयरी संचालकों से मांगा जायेगा विस्तृत ब्यौरा, शहर को गंदगी और सीवर चोक से मिलेगी राहत, MDA वीसी ने डेयरी संचालकों से की वार्ता.

➡हापुड़- पुलिस के अलर्ट होने के दावों की खुली पोल, गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, कई जगहों पर चेकिंग पॉइंट पर गायब मिले पुलिसकर्मी, हाईवे किनारे बनी अस्थाई चौकियों से गायब दिखे, पुलिस की लापरवाही से प्रवेश कर सकते हैं अपराधी.

➡वाराणसी- ओवरलोडेड ट्रक पलटने से हुआ हादसा, कार पर पलटा ओवरलोडेड ट्रक, कार सवार चालक की मौत, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल का मामला.

➡गोरखपुर- CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, दूर-दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी, CM ने एक एक करके सुनी सबकी फ़रियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, गोरक्षनाथ मंदिर में CM ने लगाया जनता दर्शन.

➡कुशीनगर- अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर हुई मौत, तमकुहीराज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, नेशनल हाईवे 28 ओवरफ्लाई के पास की घटना.

➡गाज़ियाबाद- व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शराब के ठेके के बाहर व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज, मुरादनगर क्षेत्र के शोभापुर गांव की घटना.

➡अमरोहा- ग्रामीणों ने युवक को दी तालिबानी सजा , युवक के हाथ रस्सी से बांधकर पोल से बांधा, चोरी के शक में युवक की पिटाई की, तालिबानी सजा देने का वीडियो हुआ वायरल, नौगावां के गांव अलीपुर कला का मामला.

➡औरैया- खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी आग, स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को दी सूचना, कर्मचारियों-स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे, सदर के पुरानी कलेक्ट्रेट कैम्पस का मामला.

➡कन्नौज- मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े,दोनों पक्षों के बीच चले सरिया,लाठी ठंडे,मारपीट में युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,तमंचा लेकर धमकाने का वीडियो वायरल,छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कूदेपुर की घटना.

➡जोशीमठ- भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ के लोग,जोशीमठ की व्यथा जानने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी,प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर आएंगे राहुल गांधी,फरवरी महीने में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी.

➡कोटद्वार- अंकिता हत्याकांड मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट होगा,मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का टेस्ट किया जाएगा,एक से तीन फरवरी के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट होगा,टेस्ट का स्लॉट विशेषज्ञों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा,पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट होगा,पुलिस पहले ही सवालों की फेहरिस्त तैयार कर चुकी है.

➡दिल्ली- भारत दौरे पर मिस्त्र के राष्ट्रपति, पीएम और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाक़ात, मिस्त्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे मिस्त्र के राष्ट्रपति.

➡दिल्ली- गृह मंत्रालय पद्म अवार्ड्स की करेगा घोषणा, गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर होगी घोषणा, आज शाम पद्म अवार्ड्स की घोषणा की जाएगी.

https://www.shekharnews.com

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें