
अयोध्या।पंचकोसी परिक्रमा आज 22 नवंबर की रात 9:25 से 23 नवंबर की शाम 7:21 तक होगी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 3:11 से शुरू होकर 27 नवंबर की दोपहर 2:36 पर समाप्त होगी।
पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर पार्किंग व्यवस्था
दिनांक 22/23-11-2023 को पंचकोसी परिक्रमा में आने श्रद्धालुगण अपने वाहन को निम्न पार्किंग स्थल में वाहन को पार्क करेंगे।
✓ गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा से आने वाले श्रद्धालुगण के वाहनों की पार्किंग–
- नया रोडवेज हाई-वे (भारी वाहन)
- साकेत पुल के बाये खाली मैदान (भारी वाहन / चार पहिया)
- बैकुण्ठ धाम के दाहिने खाली मैदान ( भारी वाहन / चार पहिया)
- फटिकशिला आश्रम के बगल पार्किग – ( चार पहिया)
- साकेत पेट्रोल पम्प के पीछे ( दो पहिया)
लखनऊ से आने वाले श्रद्धालुगणों के वाहनो की पार्किंग –
- मल्टीलेबल पार्किंग बालुघाट बैरियर के बगल (दो पहिया / चार पहिया)
- साकेत पुल के बाये पर्यटन विभाग की पार्किंग (बस / चार पहिया)
- सूर्या पैलस के बगल खाली मैदान पार्किंग (बस / चार पहिया)
- नया रोडवेज के सामने बनवारी का पुरवा पार्किंग (बस / चार पहिया)
अयोध्या कैण्ट शहर की तरफ से जाने वाले वाहनों की पार्किंग–
- आर0टी0ओ0 प्रशिक्षण केन्द्र का खाली मैदान उदया चौराहा ( दो पहिया)
- आई0टी0आई बेनीगंज का परिसर पार्किंग । ( दो पहिया)
- उदया चौराहा के पास गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय परिसर पार्किंग
√ परिक्रमा में ड्यूटीरत अधि० / कर्मचारी के वाहनों की पार्किंग–
- सतरंगी पुल के बगल खाली स्थान
- रामकथा पार्क के सामने कच्ची पार्किग
- रामकथा पार्क के सामने पक्की पार्किग