Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: <em>स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे पुरस्कार प्राप्त शिक्षक</em>

नीरज मिश्रा संवाददाता लखनऊ / Fri, Apr 7, 2023 / Post views : 164

Share:

-परिवहन विभाग का राष्ट्रीय और राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को तोहफा

-स्मार्ट कार्ड को टिकटिंग मशीन पर टैप करने पर मिलेगा जीरो मूल्य का टिकट

-कार्ड में लगे स्मार्ट चिप में दर्ज होगा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का संपूर्ण विवरण

-शिक्षा विभाग ने सभी बीएसए व डीआईओएस को एक सप्ताह में ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

लखनऊ, 7 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के वो शिक्षक जो राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं उन्हें योगी सरकार स्मार्ट कार्ड के माध्यम से यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ देने जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से की गई पहल पर शिक्षा निदेशक, बेसिक एवं माध्यमिक ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों व डीआईएसओ
को इस संबंध में पत्र लिखकर ऐसे सभी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की डिटेल एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन विभाग को सूची उपलब्ध कराने के बाद लाभार्थी शिक्षक को स्मार्ट कार्ड के लिए स्वयं अप्लाई करना होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कूपन आधारित यात्रा 4000 किमी प्रति वर्ष की सीमा तक निर्धारित की गई है।

5 वर्ष के लिए जारी होगा कार्ड
परिवहन निगम द्वारा अपनी नई बस टिकटिंग योजना के अन्तर्गत लागू की जा रही ईटीआईएम (स्मार्ट कार्ड) के माध्यम से टिकट जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय/ राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को निगम द्वारा विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्मार्ट कार्ड को टिकटिंग मशीन पर टैप करने पर शून्य मूल्य का टिकट जारी होगा, जिसमें बस नम्बर, कहां से कहां तक की यात्रा है, का विवरण अंकित होगा। इस प्रकार जारी स्मार्ट कार्ड्स से की गई यात्राओं एवं उससे सम्बन्धित समस्त एमआईएस क्लॉउड आधारित डाटा सर्वर पर प्राप्त होगा, जिससे राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए जारी टिकटों के आधार पर प्रतिपूर्ति की धनराशि का वास्तविक आगणन निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा को उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट कार्ड का मूल्य लाभार्थी को स्वयं वहन करना होगा। कार्ड की आयु 5 वर्ष है। खोने या जमा होने की स्थिति में नया कार्ड लाभार्थी को धनराशि का भुगतान करते हुए प्राप्त करना होगा।

स्मार्ट चिप में होगा सम्पूर्ण विवरण
स्मार्ट कार्ड के लिए पुरस्कृत शिक्षक लाभार्थी को अपने आधार कार्ड एवं निदेशक बेसिक/ माध्यमिक शिक्षा द्वारा प्राप्त परिचय पत्र के साथ शिक्षक का प्रमाणित फोटो लगा हो, जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि परिचय पत्र धारक राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त अध्यापक है, के साथ परिवहन निगम के किसी भी जनपद के स्टेशन पर जाकर प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप में अपना विवरण अंकित करना होगा। आधार कार्ड एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिचय पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी। आधार कार्ड का ऑथेंटिकेशन प्राप्त होते ही स्मार्ट कार्ड काउंटर से उपलब्ध होगा। कार्ड का मूल्य 100/- तथा 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होगी जिसका भुगतान शिक्षक को ही करना होगा।कार्ड में स्मार्ट चिप लगा होगा, जिसमें शिक्षक का सम्पूर्ण विवरण फीड होगा।

ऑनलाइन भी कर सकेंगे अप्लाई
लाभार्थी के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड की तरह नाम व फोटो सहित पर्सनलाइज्ड स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने का भी विकल्प होगा। काउंटर पर एप्लिकेशन जमा करने के 7 कार्यदिवस में कार्ड जारी किया जाएगा। एसएमएस पर कार्ड तैयार है कि सूचना मिल जाएगी। लाभार्थियों के पास स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का भी विकल्प होगा। इसके लिए उन्हें परिवहन निगम की वेबसाईट www.upsrtc.com पर लॉगिन करना होगा, जहां उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना विवरण एवं फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें