उत्तरप्रदेश
Trending

बड़ी खबरें…….* 05.01.2026

➡लखनऊ- CM योगी का प्रदेश के नाम संदेश, मोबाइल, कंप्यूटर से जीवन सुविधाजनक- CM, साइबर अपराध के लिए चुनौती बढ़ी- CM, ‘साइबर अपराध रोकने के लिए कदम उठाया’, जागरुक हों और लोगों को भी करें – CM, सावधानी से करें सोशल मीडिया का उपयोग-CM, साइबर अपराध-मुक्त प्रदेश का करें निर्माण-CM, 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने – सीएम, डिजिटल अरेस्ट का कानून में प्रावधान नहीं- CM, OTP किसी से साझा न करें – सीएम योगी

➡लखनऊ- पूर्व सीएम कल्याण सिंह की आज जयंती, सीएम ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बाबू जी को विनम्र श्रद्धांजलि- CM योगी, निष्ठा, त्याग, समर्पण की प्रतिमूर्ति थे- CM, प्रदेश के विकास को नई गति दी थी- CM

➡बलिया- प्रसिद्ध शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, लाखों की चांदी के शिवलिंग चोरी, पुलिस की गश्त पर उठा गंभीर सवाल, भक्त चोर पकड़ने पर 51 हजार इनाम देंगे, सुखपुरा के प्रसिद्ध शिव मंदिर में चोरी

➡मेरठ- आलीशान कोठी से गांजे की सप्लाई, तस्कर सोनू त्यागी करता था सप्लाई, हिमाचल और दिल्ली से लाता OG गांजा, आरोपी ने 10 अन्य के नाम भी कबूले, डेढ़ किलो गांजा, पिस्टल, तमंचा बरामद, लालकुर्ती पुलिस ने PL शर्मा रोड पर छापा मारा

➡रायबरेली- पुलिस ने मवेशी तस्करों को पकड़ा, 4 मवेशी तस्कर हुए गिरफ्तार, कब्जे से छह मवेशी छुड़वाए गए, पिकअप गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा, नसीराबाद थाना क्षेत्र का मामला

➡गोंडा- अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, महिला अस्पताल में महिला की मौत हुई, गोंडा के जिला महिला अस्पताल का मामला

➡मेरठ- युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, परिजनों ने विरोध किया उनसे भी अभद्रता, सरधना के मोहल्ला धर्मपुरा का मामला

➡मेरठ- लापता प्रशांत का शव जंगल में मिला, 22 वर्षीय प्रशांत एक हफ्ते से था लापता, शव के पास कीटनाशक दवा की बोतल मिली, रोहटा के सलाहपुर गांव निवासी था प्रशांत

➡बागपत- आवारा कुत्तों को शराब पिलाने का वीडियो, शराबी युवक ने कुत्ते को भी पिलाई शराब, कुत्ते को शराब पिलाते वीडियो वायरल किया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, रमाला के किरठल गांव का वायरल वीडियो

➡मेरठ- बैंककर्मी से रंगदारी मांगने पर गिरफ्तारी, झूठे केस में फंसाने की धमकी, रंगदारी मांगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मवाना में भारतीय स्टेट बैंक शाखा का मामला

➡सुल्तानपुर- एक लाख इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, बदमाश तालिब उर्फ आजम मुठभेड़ में ढेर, गैंगरेप समेत 17 केस तालिब पर दर्ज थे, लखीमपुर के फरधान का तालिब मारा गया, लखीमपुर-सुल्तानपुर पुलिस ने मार गिराया, लंभुआ में दियरा पुल के पास हुई मुठभेड़

➡झांसी- चर्चित महिला ऑटो ड्राइवर का शव मिला, स्टेशन रोड पर अनीता चौधरी का शव मिला, परिजनों ने अनीता की हत्या का आरोप लगाया, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की घटना

➡आगरा- हाईवे पर कोहरे की वजह से हादसा, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, 5 ट्रक और 2 कार आपस में टकराई, इरादतनगर के ग्वालियर हाईवे पर हादसा

➡मसूरी- मसूरी स्थित LBSNAA में मचा हड़कंप, फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर पहुंचा युवक, सिविल सेवा प्रशिक्षण के लिए आया युवक, बिहार निवासी पुष्पेश सिंह ठगी का शिकार, गुरुग्राम में कुछ लोगों ने फर्जी चयन पत्र भेजा, पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की, जांच शुरू

➡शामली- बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 20 बाइकें बरामद की गईं, 100 से अधिक बाइक चोरी की गई, सीसीटीवी कैमरे से पकड़े गए चोर, 8 फर्जी नंबर प्लेट स्पेयर पार्ट बरामद, बदमाश रिजवान और शकील गिरफ्तार, कैराना पुलिस ने दोनों को जेल भेजा

➡बरेली- 11 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ ने तस्करों को किया गिरफ्तार, झारखंड के कंडे मुंडा, बल्का मुंडा गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे अफीम तस्करी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में थी सप्लाई, भोमरा थाना के बुजुर्ग अंडरपास के पास अरेस्ट

➡मिर्जापुर- पुआल का भूसा न रखने पर दलित की पिटाई, घर से ले जा रहा था, मजदूर गाड़ी से कूदा, दबंग ने जाते हुए भी पिटाई, गाली-गलौज की, एसएसपी से भी पीड़ित लगा चुका है गुहार, चुनार कोतवाली क्षेत्र के लहौरा गांव का मामला

➡मथुरा- मन्नत रेजीडेंसी में विला लेने वाले सावधान, कोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य पर रोक, दिल्ली-आगरा हाईवे पर मन्नत रेजीडेंसी, अब नहीं होगा मन्नत रेजीडेंसी में निर्माण, मन्नत रेजीडेंसी में सील, निवेशक परेशान, MVDA ने मन्नत रेजीडेंसी पर लगाई सील, बिल्डर रितेश अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ी

➡देहरादून- मैदानी क्षेत्र में कोहरे, ठंड का कहर, पहाड़ों में पाला पड़ने से बढ़ी ठिठुरन, देहरादून, हरिद्वार में घना कोहरा, नैनीताल, पौड़ी में भी घना कोहरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल बारिश और बर्फबारी की संभावना

➡हरिद्वार- कुंभ क्षेत्र को सनातन नगरी घोषित करने की तैयारी, गंगा घाट पर गैर-हिन्दू के प्रवेश पर प्रतिबंध, हरिद्वार के सभी घाटों पर लागू होंगे नए नियम, श्री गंगा सभा की लंबे समय से थी मांग, धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर फैसला, सीएम ने प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दी

Related Articles

Back to top button