अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेश
Trending

अयोध्या श्री राम लला दर्शन

अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के समय में आज से एक नया बदलाव लागू किया गया है। यह परिवर्तन महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या के चलते किया गया था, और अब श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू होगा।

तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दर्शन के नए समय की जानकारी दी है:
प्रातः 4 बजे मंगला आरती होगी।
सवा 4 बजे से 6 बजे तक कपाट बंद रहेंगे।
6 बजे श्रृंगार आरती होगी, और 6:30-11:50 बजे तक दर्शन होंगे।
फिर 12 बजे तक कपाट बंद रहेंगे, और 12 बजे भोग आरती होगी।
12-12:30 बजे तक दर्शन, फिर 1 बजे तक कपाट बंद रहेंगे।
दोपहर 1 से सायंकाल 6:50 तक दर्शन होंगे।
7 बजे तक पट बंद, भोग, और 7 बजे संध्या आरती होगी।
फिर 9:45 बजे तक दर्शन, 9:45-10 बजे तक पट बंद होंगे और भोग होगा।
रात 10 बजे शयन आरती होगी, और 10:15 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सटीक समयानुसार सेवा प्रदान करने के लिए की गई है।

Ayodhya #Ram lalaDarshan | @ayodhya_police

Related Articles

Back to top button