उत्तरप्रदेश
Trending

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को गोली मारी, हालत बेहद नाजुक, देश को संबोधित करेंगे किशिदा 

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला होने की खबर है। जापानी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि जापान के नारा शहर में उन पर हमला हुआ है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने की खबर है। उन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस बारे में जापान की सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने एस संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी हैं। आबे को पीछे से गोली मारी गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थोड़ी देर में जापान के पीएम फुमियो किशिदा देश को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अपने इस संबोधन में वह आबे की हालत पर जानकारी देंगे।  

आबे के सीने में गोली लगी  
रिपोर्टों के अनुसार एक चश्मदीद का कहना है कि भाषण के दौरान आबे मुर्छित होकर गिर गए। आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्टों में उनके सीने में दो गोली लगने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि आबे को पीछे से गोली लगी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है।

Related Articles

Back to top button