उत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादपंचांगराष्ट्रीयलखनऊ

शेखर न्यूज़ पर आज दिनांक 13.12.2021 का पंचांग ,राशिफल ,भविष्यफल देखिए और देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग
⛅ *दिनांक – 13 दिसम्बर 2021*
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – रेवती 14 दिसम्बर रात्रि 02:05 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – वरीयान 14 दिसम्बर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात परिध
राहुकाल – सुबह 08:29 से सुबह 09:50 तक
सूर्योदय – 07:08
सूर्यास्त – 17:57
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष –
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
13 दिसम्बर 2021 सोमवार को रात्रि 09:33 से 14 दिसम्बर, रात्रि 11:35 तक एकादशी है ।
💥 विशेष – 14 दिसम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।
🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
🙏🏻 *
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 श्रीमद् भगवद् गीता जयंती 🌷
14 दिसम्बर 2021 मंगलवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।
🙏🏻 धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।
🙏🏻 गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-
🌷 1 : श्लोक
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।
🙏🏻 अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।
मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।
🌷 2 : श्लोक
योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।
सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।
🙏🏻 अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।
मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।
🌷 3 : श्लोक
नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।
न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।
🙏🏻 अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।
मैनेजमेंट सूत्र – हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।
👉🏻 शेष कल……….

📖 )
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏एकदाशी तिथि प्रारंभ: 13 दिसंबर, रात्रि 9: 32 बजे से
एकदाशी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर रात्रि 11:35 बजे पर
व्रत का पारण: 15 दिसंबर सुबह 07:05 बजे से प्रातः 09: 09 बजे तक

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक राशिफल:


मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। इस समय आर्थिक मामले भी सुचारू रूप से निपट जाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। आपको बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। परंतु स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने कार्यस्थल पर ना होने दें।
विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों की बातों में ना आएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।

वृष – पॉजिटिव- किसी मुश्किल से मुश्किल काम को भी आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक वाद-विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर बिल्कुल ना उलझें। कभी-कभी शक और वहम जैसा व्यवहार आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अपनी क्षमता से अधिक उधार ना लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक काम चलते रहेंगे। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है। ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा।
पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।

मिथुन – पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। किसी समाज सेवी संस्था के साथ विशेष कार्यों में आपका भी योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे।
नेगेटिव- घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएंगी। वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल नहीं है। अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें।
व्यवसाय- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई भी जरूरी फैसला न लें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती हैं।
कामकाज के साथ-साथ परिवार तथा जीवन साथी के लिए भी समय निकालना जरूरी है। इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बहुत अधिक मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना भी मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियां बिना रुकावट दूर होंगी। कर्मचारी और स्टाफ पूरे मन से काम को निपटाएंगे। किसी अनुभवी इंसान से मुलाकात होगी और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती हैं। पोलूशन और धूप से अपना बचाव रखें।

सिंह – पॉजिटिव- यह सप्ताह महिलाओं के लिए खासतौर पर बहुत ही सुकून भरा रहेगा। नए योजनाएं बनेंगी। जो कि लाभदायक भी रहेंगी। आप का रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में और विचार करने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। काम की क्वालिटी को भी और बेहतर बनाएं।
व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसी समय थकान और तनाव महसूस होगी। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।

कन्या – पॉजिटिव- अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता देगा। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- युवा लोगों को करियर संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में चल रही किसी प्रकार की राजनीति से परेशान रहेंगे।
पति-पत्नी में बच्चों की किसी समस्या की वजह से कुछ नोकझोंक हो सकती है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी अवश्य निकालें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योगा, व्यायाम आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी विचार शैली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। लंबे समय से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- संतान की एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय दूसरों के मामलों में भी ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा बैठे-बिठाए आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखकर स्वयं पर भरोसा रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। इस समय कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर में आपको उचित समय देने की जरूरत है। और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निर्वाह करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं।

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने मन मुताबिक कामों में समय बीताने से मानसिक शांति महसूस होगी। नई जानकारियां और समाचार मिलेंगे। बच्चों और युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। स्वयं पर भरोसा रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा, तथा कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है।
पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।

धनु – पॉजिटिव- सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करना तथा निर्णय लेने में समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। चचेरे भाई-बहनों से किसी प्रकार की कहा-सुनी होने की संभावना है। आपका शांत बने रहना ही उचित है ।
व्यवसाय- आपकी व्यवस्थाएं और कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। साथियों का भी उचित सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका पैसा डूब भी सकता है।
जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। उन्हें कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। जिसका मुख्य कारण गर्म-सर्द होना हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मकर – पॉजिटिव- अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। अपने मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा और ताजगी महसूस करेंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय कोई भी यात्रा करने से परहेज करें, क्योंकि इसका कोई भी सकारात्मक नतीजा नहीं मिलेगा। घर से संबंधित कार्यों पर बेतहाशा खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी आपकी किसी जिद की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी होने की आशंका है।
व्यवसाय- इस समय आसपास के लोगों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक अथवा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें, इससे तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से काफी राहत मिलेगी।

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- युवाओं को इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परंतु हिम्मत बनाकर रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें, क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादा सफल रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। किसी भी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी लें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और आनंदित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन में भी व्यतीत करें।

मीन पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने का प्रयास करें। आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है। आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। किसी मुश्किल कार्य को भी आप अपने दृढ़ संकल्प से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।

नेगेटिव- घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना संबंधों में कटुता ला सकता है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- नए अनुबंध मिलेंगे जो कि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है

Related Articles

Back to top button