अंतरराष्ट्रीयदेश-विदेश
Trending

यूक्रेन संकट पर आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान।

यूक्रेन का हवाई मार्ग बंद, भारतीयों को निकालने के दूसरे रास्ते तलाश रहे: MEA

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट:-यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संकट और वहां फंसे भारतीयों के रेस्क्यू को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी एडवाइजरी जारी की थी। सरकार चिंतित है, प्रयास जारी हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हमारे जो बच्चे वहां हैं उन्हें निकाला जाए। वहां स्थिति विषम है। प्लेन भेजा गया था, लेकिन प्लेन वहां उतारा नहीं जा सका। राजनाथ ने आगे कहा, “भारत चाहता है कि शांति कायम होनी चाहिए। बातचीत से हल निकाला जाना चाहिए। युद्ध की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए, यही भारत की सोच है।”

भारतीय दूतावास का बयान- मुश्किल हालात में 24 घंटे कर रहे कामरूस के हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास ने कोशिशें तेज कर दी हैं। कीव में भारतीय राजदूत पार्थ सतपति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इन मुश्किल हालात में भी मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button