Wed, 20 May 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत |

: 'मातोश्री' पर हनुमान चालीसा पढ़ने का विवाद:सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस दर्ज, घर से जबरदस्ती खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 23, 2022 / Post views : 106

Share:

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति बढ़ती जा रही है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने आज मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक सुबह से ही डटे हैं। हालांकि, दिन भर के हंगामे के बाद बडनेर सीट से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने एक बयान जारी कर कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी मुंबई आ रहे हैं और हम उनके कार्यक्रम में किसी तरह का विघ्न नहीं चाहते हैं, इसलिए मातोश्री जाकर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने के अपने फैसले को वापस लेते हैं।

नवनीत राणा द्वारा अपने फैसले को बदलने के बावजूद शिवसैनिक उनकी इमारत के बाहर डटे हुए हैं और लगातार माफी की मांग कर रहे हैं। इस बीच राणा दंपत्ति के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें खार पुलिस स्टेशन ले गई है। इस पर नवनीत राणा ने कहा कि उन्हें और उनके पति को जबरदस्ती पुलिस स्टेशन लाया गया है। शिवसैनिको द्वारा दर्ज कराए इस केस में दोनों पर अपने बयान से माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है।

शिवसेना गुंडों की पार्टी: नवनीत राणा
अपने इस फैसले के बाद सांसद नवनीत राणा ने कहा कि हमारा उद्देश्य था कि संकट मोचन संकट हटाएं। उद्धव ठाकरे ने हमारे घर गुंडे भेजे हैं। शिवसेना तो खत्म हो गई है। असली शिवसैनिक तो बाला साहब के साथ चले गए हैं। अब गुंडों की शिवसेना रह गई है। हमारे मुख्यमंत्री का सिर्फ यही काम रह गया है कि किस पर क्या कार्रवाई करवानी है, किसे जेल भेजना है और किसे तड़ीपार करना है।

नवनीत राणा के घर के बाहर बैरीकेड तोड़ने का प्रयास करते शिवसैनिक।
नवनीत राणा के घर के बाहर बैरीकेड तोड़ने का प्रयास करते शिवसैनिक।

हमारा मकसद पूरा हुआ: नवनीत राणा
नवनीत राणा ने आगे कहा कि CM का ध्यान किसान सुसाइड पर नहीं रहता। बिजली समस्या पर नहीं बोलते। बेरोजगारी पर चुप रहते हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुजारिश है कि हमारे महाराष्ट्र को बचाया जाए। यहां के हालात खराब हैं। दो साल तक CM मंत्रालय तक नहीं गए। हमारा मकसद पूरा हो गया है। अब मातोश्री के बाहर प्रदर्शन नहीं करेंगे।

राणा दंपत्ति के खिलाफ काफी आक्रमक दिखे शिवसैनिक।
राणा दंपत्ति के खिलाफ काफी आक्रमक दिखे शिवसैनिक।

दिनभर नवनीत राणा के घर हुआ हंगामा

इससे पहले दिन भर राणा दंपत्ति के खार स्थित घर पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस और शिवसैनिकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। शिवसैनिकों ने राणा के घर के बाहर लगे बैरियर तोड़ दिए और घर में घुसने की कोशिश की। शिवसैनिकों ने कहा कि हम अमरावती का कचरा साफ करने आए हैं। इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा,'मुंबई और महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। कुछ लोग विभिन्न घटनाओं के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और यहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।'

युवा सेना के नेता राहुल कनल, नवनीत राणा के घर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे। एम्बुलेंस पर लिखा- यह बंटी-बबली के लिए रिजर्व्ड है।
युवा सेना के नेता राहुल कनल, नवनीत राणा के घर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे। एम्बुलेंस पर लिखा- यह बंटी-बबली के लिए रिजर्व्ड है।

मातोश्री में घुसने की हिम्मत किसी में नहीं: राउत
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, हमें कानून के बारे में मत बताओ, मातोश्री में प्रवेश करने की किसी की हिम्मत नहीं है। यदि आप किसी और के समर्थन से हमारे मातोश्री में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शिव सैनिक आक्रामक होगा, शिवसैनिक चुप नहीं रहेगा।' इससे पहले संजय राउत ने राणा दंपत्ति को बंटी-बबली की जोड़ी बताया था।

मातोश्री के बाहर भी शिवसैनिक डटे हैं
बता दें कि नवनीत राणा के ऐलान के बाद भारी संख्या में शिवसैनिक पिछले 2 दिनों से 'मातोश्री' के बाहर डटे हुए हैं। इस बीच नाराज शिवसैनिकों ने देर रात यहां से गुजर रहे BJP नेता मोहित कंबोज की कार पर हमला भी किया। माना जा रहा है कि अगर आज रवि और नवनीत राणा यहां आते हैं तो टकराव संभव है। इस टकराव की स्थिति को देखते हुए मातोश्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

नवनीत और रवि राणा अभी अपने खार स्थित घर पर मौजूद हैं और उनके घर के बाहर भारी संख्या मौजूद शिवसैनिक राणा दंपत्ति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शिवसैनिको का कहना है कि अगर वे अपने घर से भी बाहर निकलते हैं, तो हम उन्हें अपने तरीके से समझाएंगे। नवनीत राणा और रवि राणा को मुंबई पुलिस ने धारा 149 के तहत नोटिस भी दिया है।

राणा दंपत्ति ने बाला साहब के हिंदुत्व को याद दिलाया
राणा दंपत्ति ने ऐलान किया था कि वे 23 अप्रैल यानी शनिवार को सुबह 9 बजे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उद्धव ठाकरे भी उन्हें नहीं रोक सकते। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को वे बालासाहेब ठाकरे वाला हिंदुत्व याद दिलाना चाहते हैं।

उद्धव ने कार्यकर्ताओं से कहा- यहां आने की कोई हिम्मत नहीं करेगा
इस बीच शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब वर्षा बंगले से उद्धव ठाकरे मातोश्री के लिए निकले। मातोश्री पहुंच कर उन्होंने वहां जमा हुए समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। शाम 7 बजे मातोश्री पर शिवसेना के नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद उद्धव ठाकरे एक बार फिर बंगले के बाहर आए और उन्होंने शिवसैनिकों का अभिवादन करते हुए कहा कि वे लोग अपने-अपने घर जाएं।

BJP नेता मोहित कंबोज की गाड़ी पर देर रात हमला किया गया।
BJP नेता मोहित कंबोज की गाड़ी पर देर रात हमला किया गया।

BJP नेता मोहित कंबोज की कार पर हमला
देर रात BJP नेता मोहित कंबोज की गाड़ी पर शिवसैनिकों ने हमला किया है। यह हमला 'मातोश्री' के पास बांद्रा के कलानगर सिग्नल पर रात के करीब सवा नौ से साढ़े नौ के बीच हुआ। हमले के बाद शिवसेना सांसद विनायक राउत और वरुण सरदेसाई का कहना है कि मोहित कंबोज अपनी गाड़ी से उतरे क्यों? वो इसलिए उतरे क्योंकि उन्हें मातोश्री और कलानगर का रेकी करना था। वे वहां फोटो खींच रहे थे। हालांकि, मोहित कंबोज का कहना है कि वो एक शादी अटेंड करके लौट रहे थे। मातोश्री के बाहर के इस रास्ते से रोज लाखों लोग सफर करते हैं। कलानगर के पुल के पास कमलानगर के सैंकड़ों शिवसैनिकों ने उन पर हमला किया। मोहित कंबोज ने कहा कि अगर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जैसे इलाके में इस तरह की घटना होती है तो महाराष्ट्र सरकार के लिए यह शर्म की बात है।

सुबह से ही शिवसैनिक BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
सुबह से ही शिवसैनिक BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

हम राणे दंपत्ति का वड़ापाव से स्वागत करेंगे: प्रियंका चतुर्वेदी

इसी मुद्दे पर मातोश्री के बाहर धरने पर बैठीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- हम तब तक यहां बैठेंगे, जब तक वो (राणा दंपति) बाहर नहीं आते। हम उनका स्वागत वड़ापाव से करेंगे। हनुमान चालीसा के बाद प्रसाद देने की परंपरा है, हम उनको प्रसाद देंगे। हम कोल्हापुर मिर्ची के साथ उनका स्वागत करेंगे। प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि यदि राणा दंपति बाहर नहीं आए तो ये प्रूव हो जाएगा कि फर्जी कार्ड बनाकर चुनाव जीतते हैं तथा फर्जी हनुमान भक्ति दिखाते हैं।

मातोश्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मातोश्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

खबरें और भी हैं...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें