कश्मीर में टारगेट किलिंग: श्रीनगर में आतंकियों ने बंगाल के 2 मजदूरों को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम का है, जहां आतंकियों ने दो मजदूरों पर फायरिंग की है। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बंगाल के रहने वाले हैं दोनों मजदूर
घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:50 बजे श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक आतंकी वारदात की जानकारी मिली, जहां आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

यहां आतंकियों ने बंगाल के दो मजदूरों नजमुल-इस्लाम और अनिकुल-इस्लाम पर फायरिेग की थी। दोनों यहां नौगाम के सुथसू कलां इलाके में रहते हैं। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इलाके को घेर लिया गया है और इलाके में तलाशी जारी है।
खबरें और भी हैं…
- नवागत पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद श्री रवि कुमार
- शेखर न्यूज़ पर देश प्रदेश की मुख्य मुख्य खबरें..
- पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का चलाया जा रहा अभियान…
- ग्रेटर नोएडा ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा.. 15.01.2023
- नकबजनी की योजना बनाते समय 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार