अध्यात्मअयोध्यागाज़ियाबादगोंडापंचांगलखनऊ
Trending

आज दिनांक 05.01.2022 का पवित्र पंचांग और राशिफल देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में आज आपके सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा


🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 05 जनवरी 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- पौष
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- तृतीया-14:37 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- श्रवण-08:46 तक
🌠पश्चात्- धनिष्ठा
💫करण- गर-14:37 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- वज्र-18:13 तक
✨पश्चात्- सिद्धि
🌅सूर्योदय- 07:14
🌄सूर्यास्त- 17:38
🌙चन्द्रोदय- 09:37
🌛चन्द्रराशि- मकर-19:34 तक
🌛पश्चात्- कुम्भ
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:26 से 13:44
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी तृतीया 14:37 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , विघ्नकारक भद्रा 25:31 से , पंचक प्रारम्भ 19:54 से , दग्धयोग सूर्योदय से 14:35 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:46 से , वक्री शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 18:31 पर , बुध श्रवण नक्षत्र में 18:12 पर , वक्री शुक्र पश्चिम में अस्त 25:15 पर , जमादि – उल्सानी मासारम्भ (मुस्लिम) , श्री यतीन्द्र सुरीश्वर पुण्य दिवस ,धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती , श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस , सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस व श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी चतुर्थी 12:31 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 12:30 तक , स्थिर योग सूर्योदय से 12:30 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:11 तक , गुरु श्री गोकुलदास जन्मोत्सव , ए.आर रहमान जन्म दिवस , श्री कपिल देव जन्म दिवस , सुबेदार श्री बाना सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित) , श्री जयराम ठाकुर जन्म दिवस , श्री मधु कोडा जन्म दिवस , लुई ब्रेल स्मृति दिवस , श्री ओम पुरी स्मृति दिवस , श्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह स्मृति दिवस , श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र स्मृति दिवस , बाल गंगाधर शास्त्री जांभेकर जयन्ती / पत्रकार दिवस (महाराष्ट्र) व युद्ध अनाथ बच्चों के लिए विश्व दिवस (World Day for War Orphans)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
षडिमे षट्सु जीवन्ति
सप्तमो नोपलभ्यते।
चौराः प्रमत्ते जीवन्ति
व्याधितेषु चिकित्सकाः।।
प्रमदाः कामयानेषु
यजमानेषु याजकाः।
राजा विवदमानेषु नित्यं
मूर्खेषु पण्डिताः।।
★ महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-८४/८५
अर्थात्👉
निम्नांकित छः प्रकार के मनुष्य छः प्रकार के लोगों से अपनी जीविका चलाते हैं, सातवें की उपलब्धि नहीं होती। चोर असावधान पुरुष से, वैद्य रोगी से, कामोन्मत्त स्त्रियाँ कामियों से, पुरोहित यजमानों से, राजा झगड़ने वालों से तथा विद्वान् मूर्खों से अपनी जीविका चलाते हैं।
🌹

5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1781 – बेनेडिक्ट अर्नोल्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना अभियान ने रिचमंड, वर्जीनिया को जला दिया।
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ।
1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।
1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा ‘एमवी ब्रेअर’ नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1999 – विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
1999 – आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- ‘भरोसे के लायक़ नहीं।’
2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 – भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 – तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 – यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2008 – पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद ‘उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट’, 1948 समाप्त।
2008 – ‘भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड’ (सेल) के ‘लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र’ को वर्ष 2008 का ‘गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार’ के लिए चुना गया।
2009 – नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 – ‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।
2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
2015 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा उजाला (सभी के लिए किफायती एलईडी द्वारा उन्‍नत ज्‍योति) और एसएलएनपी (एलईडी स्‍ट्रीट लाइटिंग राष्‍ट्रीय कार्यक्रम) योजना शुरू हुई।
2019 – प्रधानमंत्री ने झारखंड में मंडल बांध परियोजना सहित छह अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के काम की आधारशिला रखी ।
2019 – 27वां नई दिल्‍ली विश्‍व पुस्‍तक मेला प्रगति मैदान में शुरू।
2020 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बने।
2020 – ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते के किसी भी प्रतिबंध को न मानने का फैसला किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि – मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन देश को समर्पित की।
2021 – ब्रिटेन के रणनीति विशेषज्ञ एलेक्स एलिस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।
1880 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
1905 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान थे।
1932 – कल्याण सिंह – राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
1938 – जॉन कार्लोस प्रथम – स्पेन के राष्ट्रपति थे।
1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
1964 – रेणुका सिंह सरुता – बीजेपी की महिला राजनीतिज्ञा।
1967- अशोक कुमार शुक्ला – कवि, साहित्यकार।
1981 – बजरंग लाल ठक्कर – भारतीय रोवर (नौका चालक) ।
1986 – दीपिका पादुकोण – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
1994 – अंजुम मौदगिल – भारतीय महिला निशानेबाज़ ।

5 जनवरी को हुए निधन👉

1890 – ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर – अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता थे।
1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
1952 -लॉर्ड लिनलिथगो – ब्रिटिश राजनेता थे।
1959 – मिर्ज़ा इस्माइल – सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।

1982 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक थे।
1990 – रमेश बहल – भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता थे।
2020 – देश की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का निधन।
2020 – कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन।
2021 – एलन थॉमस बर्गस – न्यूजीलैंड के एक पूर्व क्रिकेटर का 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – असम की लोक कला यक्षगाना के मशहूर कलाकार साधु कोट्टारी का हृदयाघात की वजह से 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री यतीन्द्र सुरीश्वर पुण्य दिवस।
🔅 धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती ।
🔅 श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस।
🔅 सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस।
🔅 श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 05 जनवरी 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में कुछ समय के लिये सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। धर्म पर खर्च कर सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक

भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰

Related Articles

Back to top button