नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Nov 11, 2023 / Post views : 57
परसपुर गोण्डा : थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गाँव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री की शादी थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज सलौनी बच्ची मांझा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। करीब बीस दिन से वह अपने मायके में ही रह रही थी। जोकि गत चार नवम्बर के दिन तकरीबन दो बजे घर से दवा लाने के लिए बाजार गयी थी और देर शाम तक वापस न आने पर काफी खोजबीन किया, कहीं कुछ पता नही चला सका।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन