Fri, 21 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम |

सीतापुर में नहर के किनारे मिला युवती का शव : परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

LIVE

धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 178

Share:

शेखर न्यूज लखनऊ

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के ग्राम लवली के पास नहर पटरी किनारे बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव को नहर के पास पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय मोनिका के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। हालांकि, एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस युवती की दिनचर्या, संपर्कों और हाल के घटनाक्रमों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं, जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें