सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Dec 21, 2023 / Post views : 160
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर आटा कडरू निवासी संदीप कुमार यादव पुत्र कल्लू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण शिव किशोर तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी व राजेंद्र तिवारी पुत्र गजाधर तिवारी पता उपरोक्त निवासी गुरुवार को तकरीबन दिन में तीन बजे प्रार्थी को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे प्रार्थी के शोर मचाने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़ित संदीप कुमार यादव की तहरीर पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन