उत्तरप्रदेश

UP में भाजपा 300 सीटों पर आगे, सपा को 94 पर बढ़त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पीछे, स्वामी प्रसाद मौर्य भी दूसरे नंबर पर 

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में शुरुआती रुझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 300 सीटों पर आगे है, सपा को 94 पर बढ़त मिली है। समाजवादी पार्टी के आजम खां आगे चल रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पीछे, स्वामी प्रसाद मौर्य भी दूसरे नंबर पर

कुशीनगर के सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सपा के विक्रमा यादव से करीब 3,000 मतों से आगे हैं। हाटा में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह भाजपा उम्मीदवार मोहन वर्मा से आगे हैं। कुशीनगर के खड्डा में निषाद भाजपा गठबंधन के विवेकानन्द पांडेय आगे चल रहे हैं। दूसरे नम्बर पर सपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार विजय प्रताप कुशवाहा हैं। तमकुहीराज में भाजपा उम्मीदवार डॉ. असीम कुमार पहले नंबर हैं, सपा के उदय नारायण गुप्ता दूसरे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे नम्बर पर चल रहे हैं। फाजिलनगर में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा मामूली वोटों से आगे हैं। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दूसरे नम्बर पर चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button