
परसपुर( गोंडा ) : कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विभिन्न जगहों पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई इसी क्रम में परसपुर नगर के सीबीएन मार्ग पर बुधवार को भारत माता की जय वंदे मातरम के गगनभेदी नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। विधायक प्रतिनिधि सूरत सिंह ने बताया कि देश के आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर पूरे देश में तरह-तरह के सांस्कृतिक व देश भक्ति के कार्यक्रमों की धूम मची है जिसके तहत जगह-जगह पर आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है परसपुर नगर के तुलसी धाम मार्ग एवम सीबीएन मार्ग पर बुधवार को अजय सिंह के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई जिस में शामिल लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के गगनभेदी जयघोष किया। श्री सिंह ने बताया कि कर्नलगंज ब्लाक के छतौनी चौराहा से विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा प्रारंभ हो हाथ में तिरंगा ध्वज लहराते हुए नागरिकों ने हजारों बाइक पर सवार होकर यात्रा में प्रतिभाग किया। बताया जा रहा है कि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के कर्नलगंज व परसपुर समेत दो ब्लॉक क्षेत्रों के कई पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने बड़े ही धूमधाम पूर्वक आजादी का जश्न मनाया।