उत्तरप्रदेश
Trending

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश☀आज का पवित्र पंचांग और राशिफल

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश
☀आज का पवित्र पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक = 13-अक्टूबर-2022
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = कार्तिक
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= चतुर्थी तिथि आज सम्पूर्ण दिन तक रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष – आज आपके व्यवहार में गुस्सा रह सकता है। आज आपके व्यवहार से लोग परेशान रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों से संवाद करते समय आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपने भी किसी से पैसे उधार लिए हैं तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है।

वृषभ – आज का दिन आपके सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। यदि कोई विवाद चल रहा था तो पिता के सहयोग से आज समाप्त होगा। यदि आप अपने माता-पिता के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो इसमें आपको काफी सहयोग मिलेगा। लेकिन बेवजह के खर्चों को लेकर आपको थोड़ी चिंता करनी पड़ेगी, जिसे आप नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मिथुन – आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने का योग बन रहा है। नौकरी और व्यापार में आपको अपने पार्टनर से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो वे आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आज आप अपने पार्टनर को खरीदारी के लिए ले जा सकते हैं लेकिन आपको अपनी आमदनी के हिसाब से खर्च करना होगा। यदि आप बच्चे को कुछ करने के लिए कहते हैं, तो वह उसे पूरे प्रयास और उत्साह के साथ करेगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और उन्हें अपने मित्र से उपहार मिल सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर निराश महसूस कर रहे हैं तो मित्रों के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।

सिंह – आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आज मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। अचानक से बड़ी रकम मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप दोस्तों की मदद से किसी निवेश संबंधी योजना में पैसा लगाएंगे। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप परोपकार के काम में लगे रहेंगे।

कन्या – आज आपको बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा, जिसमें आपको जीत मिल सकती है। कड़ी मेहनत के बाद ही छात्रों को सफलता मिलेगी। आज आपको गुस्सा करने से बचना होगा, नहीं तो आपके बच्चे भी आपके व्यवहार से परेशान होंगे। शाम के समय आप अपने भाइयों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे।

तुला – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायी रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे वे मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। अचानक बेकाबू खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। यदि आप अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ करते हैं, तो आपको इसका पछतावा होगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय होते ही उत्सव का माहौल बन जाएगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। संतान द्वारा कोई कार्य पूरा किया जाएगा जिससे आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा। माता के सहयोग से आप हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग लव लाइफ में हैं उन्हें अपने पार्टनर की कुछ बातों से निराशा होगी, जिससे उनके भरोसे में कमी आएगी।

धन – आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज शाम से लेकर रात के समय तक आपको किसी की यात्रा पर जाना नही चाहिए। किसी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है, जिसमें आपको पिता से सलाह लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो उसे धैर्य से सुलझाएं अन्यथा कानूनी उलझन में पड़ सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर – आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आज भाग्य का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में आने वाली कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। अगर आपने किसी को कर्ज दिया है तो उसे वापस पाने में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ शत्रु आपके लिए कुछ विरोध पैदा करेंगे लेकिन वे कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज आप धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ – आज का दिन व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि आपको काम पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे आपको समय के साथ पूरा करना होगा। किसी कठिन परिस्थिति में क्रोधित होने से बचना चाहिए अन्यथा जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन – आज आपका धर्म के प्रति विश्वास बढ़ेगा जिसमें आप कुछ पैसे खर्च करेंगे। यदि किसी संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करने का अवसर है, तो आपको उसमें विश्वास के साथ निवेश करना चाहिए। जिससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। घर पर किसी दोस्त या रिश्तेदार के आने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आज विदेश में परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को किसी सभा में जाने से लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button