उत्तरप्रदेशजिला मिर्जापुर
Trending

बिना लाइसेंस समोगरा अमोइ छितपुर में चल रही आरा मशीन…..

शेखर दर्पण न्यूज़ मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर
सदर वन रेंज के समोगरा गांव में आरा मशीन का संचालन बिना किसी रोक टोक के किया जा रहा है। मशीन के शोर से आसपास के लोगों को नींद हराम हो गई है। आरोप है कि आरा मशीन के संचालन के लिए परमिट भी नहीं है। हरे पेड़ की कटाई धड़ल्ले से हो रही है।

हरे पेड़ काटने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद जिले में हरे पेड़ की कटाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिले के समोगरा, अमोई , छितपुर में आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी संजय दूबे जी का आना जाना लगा रहता है

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई साल से चल रहे आरा मशीन की शिकायत करने पर वन रेंज सत्यप्रकाश वर्मा जी कहते हैं की ऐसा कुछ भी नहीं है मैं संजय दूबे को भेज कर दिखवा लूंगा और जांच करने के पहले संजय दूबे कॉल करके बता देते हैं की हम आ रहे हैं मौके पर जांच करता संतुष्ट हो जाता है फिर वही खेल शुरू हो जाता है आज जांच होई कल बंद होई परसो से फिर से आरा मशीन शुरू होई
काटे जा रहे हैं हरे पेड़, वन विभाग बना अंजान

टांडा फाल में पेड़ हर साल लगते है लेकिन पेड़ कहा चला गया जमीन खा गई या फिर आसमान निगल लिया कहा गया किसी को नहीं पता।

सरकार के पैसे से मलाई काट रहे हैं वन रेंज अधिकारी एसपी वर्मा साहब और उनके नीचे कर्मचारी।

जब से वन रेंज अधिकारी एसपी वर्मा आए हैं मिर्जापुर जिले में तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है संजय दूबे को जैसे आदेश देते हैं वैसे रेंजर साहब वैसा करने पर बिबस् हैं धड़ल्ले से आरा मशीन का संचालन करा रहे हैं और सरकार के पैसे से मलाई काट रहे हैं। देखने वाली बात यह है की खबर चलने के बाद कार्यवाही होती हैं या
शासन प्रशासन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते रहेंगे।

निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर विंध्याचल मंडल उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Back to top button