उत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेशदेश-विदेशपंचांगराष्ट्रीयलखनऊ

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग — 17.08.2023

Https://www.shekharnews.com/

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (शुद्धमास)
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा – 17:37 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- मघा – 19:59 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाफाल्गुनी
💫करण- बव – 17:37 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- परिघ – 19:29 तक
✨पश्चात्- शिव
🌅सूर्योदय- 05:51
🌄सूर्यास्त- 18:59
🌙चन्द्रोदय- 06:25
🌛चन्द्रराशि- सिंह – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:58 से 12:51
🤖राहुकाल- 14:03 से 15:42
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅 आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण (शुद्धमास) सुदी प्रतिपदा 17:37 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , द्वितीय (शुद्ध) श्रावण मास शुक्लपक्ष प्रारम्भ , नक्तव्रत का पारण , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:59 तक , सूर्य की सिंह संक्रान्ति ( पुण्य कार्य सूर्योदय से सूर्यास्त तक , छत्र – वस्त्र – स्वर्ण दान , गंगा स्नान) , वृष्टि योग , मनसा पूजा पूर्ण (बं.) , श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस व इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।
🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण (शुद्धमास) सुदी द्वितीया 20:03 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ।

🎯आज की वाणी👉

🌹
स्वमांसं परमांसेन
यो वर्धयितुमिच्छति।
उद्विग्नवासो वसति
यत्र यत्राभिजायते ॥ ३४ ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ११५
अर्थात् 👉
जो दूसरों के मांस से अपना मांस बढ़ाना चाहता है, वह जहाँ कहीं भी जन्म लेता है, चैन से नहीं रह पाता है॥३४॥
🌹

17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1835 – सोलोमन मेरिक ने रिंच का पेटेंट कराया।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।
1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया।
1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में लंदन की पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1945 – कोरिया प्रायद्यीप का विभाजन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में हुआ।

ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇

1945 – इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ।
1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना ।
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1960 – पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली।
1961 – कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया।
1970 – अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क सिटी से फिलाडेल्फिया ले जाई गई।
1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1982 – अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी।
1987 – हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।
1998 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली। अपने ऊपर लगे आरोपों पर ग्रैंड जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे।
2000 – फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, 2000 – ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
2002 – रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
2004 – उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005 – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2007 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
2008 – झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
2008 – अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2009 – आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
2019 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
2019 – भारत ने साप्ताहिक जोधपुर – मुनाबाओ थार लिंक एक्सप्रेस के संचालन को रद्द कर दिया।
2020 – ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड के नवोन्मेष चुनौती कोष की शुरुआत की।
2020 – गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में मुफ्त सर्च सेवा बंद करने की चेतावनी दी।
2021 – भारत के बीस राज्यों से जनजातीय उत्पादों की पहचान जीआई टैगिंग के लिए की गई।
2022 – महाराष्ट्र की जनता ने राज्य सरकार की अपील पर सुबह 11 बजे सरकारी और निजी संस्थानों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
2022 – भारत और थाईलैंड संयुक्‍त आयोग की नौवीं बैठक बैंकॉक में सम्‍पन्‍न हुई।
2022 – महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की टक्कर होने से 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए 13 गम्भीर।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बड़े बम धमाके से इमाम सहित 20 की मौत हुई व 40 से अधिक घायल हुए।

17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1916 – अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त ।
1932 – वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (नोबेल पुरस्कार) आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।
1941 – वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
1941 – बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर ।
1961 – अनामिका – हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।

17 अगस्त को हुए निधन👉

1909 – मदनलाल ढींगरा , भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे। ।
1949 – पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।
1958 – सर जॉन हुबर्ट मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1982 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।
2007 – दशरथ माँझी यानी “माउंटेन मैन” , बिहार के एक गरीब मजदूर थे।
2019 – करीब 20 साल तक दूरदर्शन न्यूज की एंकर रहने वाली पत्रकार नीलम शर्मा का निधन।
2020 – सुर-सम्राट पंडित जसराज का अमरीका के न्‍यू जर्सी शहर स्थित अपने घर में 90 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
2020 – मदारी और दृश्यम जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हुआ।

17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस।
🔅 इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Back to top button