GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक अमन मिश्र की दर्दनाक मौत

परसपुर (गोण्डा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर कला के रूपी पुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय अमन मिश्र की सोमवार देर शाम पेट्रोल पम्प के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आने से अमन की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल बचाने के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button