GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : ट्रांसफॉर्मर खराब होने से डेढ़ लाख की आबादी परेशान

परसपुर (गोंडा) : नगर पंचायत परसपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का आठ एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की रात तकरीबन आठ बजे खराब हो गया। जिससे करीब डेढ़ लाख आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की मगर ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त न हो सका। ऐसे में भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं।

उपखंड अधिकारी अमित कुमार मौर्य व अवर अभियंता परसपुर करुणेश मिश्र ने बताया कि पावर हाउस परिसर में लगे आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में टेक्निकल फाल्ट आ गया है। इस ट्रांसफॉर्मर से उमरी बेगमगंज व चरसड़ी फीडरों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि अब वैकल्पिक तौर पर सभी छह फीडरों परसपुर, पसका, चरसड़ी, चकरौत, त्यौरासी व उमरीबेगमगंज को रोस्टिंग करके दो-दो घंटे बिजली दी जाएगी। बताया कि मुख्यालय पर यह ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं है। दूसरा ट्रांसफॉर्मर गैर जनपद से मंगाया जाएगा।

*परसपुर बिजली उपकेंद्र में खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर*

दो से तीन दिन में दूसरा ट्रांसफॉर्मर आ जाने पर विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी। ऐसे में करीब डेढ़ लाख की आबादी बिजली की समस्या से परेशान है। गोंडा सर्किल के अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कराने के लिए प्रयास किए गए हैं। दूसरा ट्रांसफॉर्मर भी मंगाया गया है। लेकिन कम से कम दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से धैर्य के साथ ही सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button